अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

अदालत की छत पर चढ़ा कोर्ट के फैसले से नाखुश वकील, दी आत्महत्या की धमकी

अदालत की छत पर चढ़ा कोर्ट के फैसले से नाखुश वकील, दी आत्महत्या की धमकी मामला पटना की उच्च न्यायालय का है,जहां कोर्ट के फैसले नाखुश वकील कोर्ट की छत पर चढ़कर आत्महत्मा करने की धमकी देने लगा। सोशल मीडिया पर अक्सर वीडियो वायरल होते रहते है। ऐसे में पटना की उच्च न्यायालय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रह

अदालत की छत पर चढ़ा कोर्ट के फैसले से नाखुश वकील, दी आत्महत्या की धमकी

Article Advertisement

अदालत की छत पर चढ़ा कोर्ट के फैसले से नाखुश वकील, दी आत्महत्या की धमकी मामला पटना की उच्च न्यायालय का है,जहां कोर्ट के फैसले नाखुश वकील कोर्ट की छत पर चढ़कर आत्महत्मा करने की धमकी देने लगा। सोशल मीडिया पर अक्सर वीडियो वायरल होते रहते है।

Article Advertisement

ऐसे में पटना की उच्च न्यायालय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक वकील छत से कूदने की धमकी देने लगा। वकील की इस हरकत से हाई कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मचा गई और कोर्ट के अंदर हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। लोगों की भीड़ इक्ट्ठा होने लगी। परिसर में लगे कैमरे में यह घटना कैद हो गई। जिसे किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।     पक्ष में फैसला ना आने से था नाखुश वीडियो में आप देख सकते है कि एक शख्स पटना हाईकोर्ट की दीवार पर चढ़ गया है। वहां से वह छत पर चढ़कर कूदने की धमकी देने लगा। वकील को ऐसी हरकत करते देख भीड़ जमा होने लगी। लोग उसे नीचे उतरने को कह रहे थे। जानकारी के मुताबिक कोर्ट का फैसला वकील के पक्ष में नहीं आया था। मौके पर पुलिस नहीं पहुंची कोर्ट में मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। लोगों ने बताया कि परिसर में हुए हंगामे के बाद भी पुलिस मौके पर नही पहुंची। वकील की नाम मुकेश कुमार है। वह धारा 498ए से अदालत में केस लड़ रहा था। सूत्रों के मुताबिक वकील ने केस वापस लेने के लिए अर्जी दाखिल की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। कोर्ट का फैसला वकील के हित में ना आने से वह सदमे में आ गया और कोर्ट की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read