अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

तेजस्वी पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले- आपका जन्म ही डील से हुआ; ममता बनर्जी को बताया कलंक

तेजस्वी पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले- आपका जन्म ही डील से हुआ; ममता बनर्जी को बताया कलंक   केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निशाने पर लिया है।   केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने बिहार में सो

तेजस्वी पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले- आपका जन्म ही डील से हुआ; ममता बनर्जी को बताया कलंक

Article Advertisement

तेजस्वी पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले- आपका जन्म ही डील से हुआ; ममता बनर्जी को बताया कलंक   केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निशाने पर लिया है।

Article Advertisement

  केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने बिहार में सोमवार को हुए फ्लोर टेस्ट से पहले हुई ऐतिहासिक सियासी उठापटक पर तेजस्वी यादव और उनके पिता लालू प्रसाद यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि फ्लोर टेस्ट से पहले पैसे और सत्ता का लालच देने की सीबीआई से जांच कराई जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा और उन्हें ‘कलंक’ बता दिया।   बिहार मे फ्लोर टेस्ट से पहले की घटनाओं को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि कितने पैसे कहां से आए। तेजस्वी यादव कहते हैं कि यह सरकार की डील है, लेकिन तेजस्वी का जन्म ही डील से हुआ है। जब लालू यादव की सरकार थी तब वह चारा घोटाला समेत कई मामलो में फंसे थे और जेल भी गए थे। लैंड फॉर जॉब मामले में अभी उनके सिर पर तलवार लटकी ही हुई है। अब तेजस्वी यादव अपने पिता लालू के पैटर्न पर ही चल रहे हैं और फिर भी वह दूसरों पर उंगली उठा रहे हैं। ‘कहते थे खेला होगा, मगर खेल में खुद लुट गए’ गिरिराज सिंह ने कहा कि आप लोगों ने लोकतंत्र की हत्या की। आप कहते थे कि खेला होगा। आप खुद खेला में पड़कर लुट गए, आप क्या खेला करेंगे। जल्द ही सीबीआई जांच करेगी और जनता के सामने फिर से आपकी असलियत उजागर होगी। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गारंटी मांग रहे हैं कि नीतीश कुमार अब पलटी नहीं मारेंगे। हम आपको गारंटी देते हैं कि अब बिहार में अब आपकी सरकार फिर कभी नहीं आ पाएगी। आपकी राजनीति को बिहार की जनता अच्छे से समझ चुकी है।    

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read