अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
India

बिहार के दरभंगा में क्यों मचा बवाल? इंटरनेट किया गया बंद

बिहार के दरभंगा में क्यों मचा बवाल? इंटरनेट किया गया बंद बिहार के कई जिलों में बवाल मचा हुआ है। मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुट आमने-सामने आए गए। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पत्थर फेंके गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इस पर प्रशासन ने दरभंगा में इंटरनेट सेवा बंद करने का फैसला लिया।   बिहार के कई जिल

बिहार के दरभंगा में क्यों मचा बवाल? इंटरनेट किया गया बंद

Article Advertisement

बिहार के दरभंगा में क्यों मचा बवाल? इंटरनेट किया गया बंद बिहार के कई जिलों में बवाल मचा हुआ है। मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुट आमने-सामने आए गए। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पत्थर फेंके गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इस पर प्रशासन ने दरभंगा में इंटरनेट सेवा बंद करने का फैसला लिया।

Article Advertisement

  बिहार के कई जिलों में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हो गई है। भागलपुर और दरभंगा में यह बवाल मचा हुआ है। दोनों जिलों में स्थिति को कंट्रोल करने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस बीच दरभंगा में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। दरभंगा के मुड़िया गांव में गुरुवार को मां सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के लिए जुलूस निकला था। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने जुलूस पर पथराव कर दिया, जिससे दो गुटों के बीच झड़प हो गई। इसके एक दिन बाद बहेड़ा मार्केट में शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जित करने दौरान दो गुटों में जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसमें कई लोग जख्मी हो गए।   17 से 19 फरवरी तक बंद रहेगा इंटरनेट जिले में पिछले दो दिनों से जारी तनाव को देखते हुए दरभंगा के डीएम और पुलिस अधीक्षक ने गृह विभाग से इंटरनेट बंद करने की अनुशंसा की थी। इस पर गृह विभाग ने शनिवार को आदेश जारी करते हुए पूरे जिले में 17 फरवरी से 19 फरवरी तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दीं। इसके तहत शनिवार दोपहर 12 बजे से लेकर सोमवार दोपहर 12 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा। Internet Ban Order Copy सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की योजना रहे थे कुछ लोग गृह विभाग के आदेशानुसार, फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर, यूट्यूब (अपलोड), इंस्टाग्राम, गूगल, टेलीग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल पर बैन रहेगा। प्रशासन ने एक आरोपी का मोबाइल जब्त किया, जिससे पता चला है कि कुछ असामाजिक तत्व व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर माहौल बिगाड़ने की योजना बना रहा है। इसके बाद पूरे जिले में इंटरनेट सेवा बंद करने का फैसला लिया गया।   भागलपुर में भी दो गुटों के बीच हुआ पथराव भागलपुर के लोदीपुर में भी शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान पथराव और झड़प हुई थी। सरस्वती मां की प्रतिमा को विसर्जित करने के लिए एक गुट सबलपुर से गंगटा नदी जा रहा था, तभी रास्ते में दूसरे गुट ने पथराव कर दिया। माहौल बिगड़ा देख पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को कंट्रोल कर लिया।    

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read