कौन है हिस्ट्रीशीटर शिव गोप?
जिसे STF ने शमशान घाट से किया गिरफ्तार बिहार पुलिस के अनुसार शिव गोप और उसके साथियों ने दानापुर में दीपक मेहता हत्याकांड को अंजाम दिया था।
उन्होंने इस वारदात के लिए 7 लाख रुपये की सुपारी ली थी।
गुप्त सूत्रों से पता चला था कि वह राजद विधायक के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने आने वाला है।
पुलिस को देख शिव गोप ने भागने का प्रयास किया, लेकिन कुछ दूर पीछा कर उसे पकड़ लिया गया Bihar STF arrest Shiv Gop: पटना के दीघा में जनार्दन शमशान घाट पर उस समय भगदड़ मच गई जब यहां अचानक जलती चितांओं के बीच एसटीएफ की टीम रेड मारने पहुंची।
दरअसल, यहां राजद के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव के पिता रामाशीष राय का दाह संस्कार किया जा रहा था।
एसटीएफ को सूचना मिली की इसमें बिहार का हिस्ट्रीशीटर शिव गोप पहुंचने वाला है।
शिव लंबे समय से फरार चल रहा था उस पर हत्या समेत अन्य कई संगीन मामले दर्ज हैं।
वह भेष बदलकर अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचा था।
जहां पहले से घात लगाए बैठे पुलिसकर्मियों ने उसे धर-दबोचा।
सादे पकड़े में पहुंची थी पुलिस पुलिस के अनुसार शिव गोप कुख्यात बदमाश है।
उस परन बेऊर में प्रॉपर्टी डीलर टुनटुन गोप पर गोलीबारी करने का आरोप है।
इसके अलावा दानापुर में दीपक मेहता हत्याकांड में भी उसकी तलाश थी।
विधायक के पिता कोथवा पंचायत के मुखिया थे।
अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
पुलिस ने शिव गोप को चकमा देने के लिए सादे कपड़े पहने हुए थे।
दीपक हत्याकांड में फरार था पुलिस के अनुसार शिव गोप की लंबे समय से तलाश की जा रही थी।
कोर्ट ने दानापुर मामले में वारंट जारी किया था और उस पर कई मामले दर्ज हैं।
फुलवारी शरीफ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विक्रम सिहाग ने इस मामले में बताया कि शिवगोप ने बेउर निवासी प्रोपर्टी डिलर टूनटून राय उर्फ टुनटुन गोप के ऑफिस पर ऑटोमैटिक हथियार से कई राउंड फायरिंग की थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
7 लाख की ली थी सुपारी पुलिस के अनुसार दीपक मेहता हत्याकांड में शिव गोप और रवि गोप शामिल थे।
कुछ समय पहले ही रवि गोप को गिरफ्तार किया गया था।
पूछताछ में उसने बताया था कि 7 लाख रूपये की सुपारी लेकर दीपक मेहता की हत्या की गई थी।
जिसके बाद लगातार शिव गोप पर नजर रखी जा रही थी।
विधायक के पिता के दाह संस्कार में मौका पाकर उसे पकड़ लिया गया।
Article Advertisement
Crime
कौन है हिस्ट्रीशीटर शिव गोप? जिसे STF ने शमशान घाट से किया गिरफ्तार
कौन है हिस्ट्रीशीटर शिव गोप? जिसे STF ने शमशान घाट से किया गिरफ्तार बिहार पुलिस के अनुसार शिव गोप और उसके साथियों ने दानापुर में दीपक मेहता हत्याकांड को अंजाम दिया था। उन्होंने इस वारदात के लिए 7 लाख रुपये की सुपारी ली थी। गुप्त सूत्रों से पता चला था कि वह राजद विधायक के पिता के अंतिम संस्कार

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Crime
साइबर अपराध का बढ़ता जाल: बिहार समेत देशभर में ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजी

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15114 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8203 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15114 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8203 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
