‘कसम खाओ कि…’, पर्स से 35 रुपये गायब होने पर बच्चों को लेकर मंदिर जाने वाली टीचर का ट्रांसफर बांका जिले में एक टीचर ने अपने पर्स से 35 रुपये गायब होने पर बच्चों को लेकर मंदिर पहुंच गई।
मंदिर में टीचर ने बच्चों से कसम खाने को कहा कि उन्होंने उसके पैसे नहीं चुराए हैं।
Education
‘कसम खाओ कि…’, पर्स से 35 रुपये गायब होने पर बच्चों को लेकर मंदिर जाने वाली टीचर का ट्रांसफर
‘कसम खाओ कि…’, पर्स से 35 रुपये गायब होने पर बच्चों को लेकर मंदिर जाने वाली टीचर का ट्रांसफर बांका जिले में एक टीचर ने अपने पर्स से 35 रुपये गायब होने पर बच्चों को लेकर मंदिर पहुंच गई। मंदिर में टीचर ने बच्चों से कसम खाने को कहा कि उन्होंने उसके पैसे नहीं चुराए हैं। जब मामला शिक्षा विभाग तक पहुंचा त

Article Advertisement
Article Advertisement
जब मामला शिक्षा विभाग तक पहुंचा तो आरोपी टीचर का ट्रांसफर कर दिया गया।
बिहार से चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
यहां एक महिला टीचर के पर्स से 35 रुपये गायब हो गए, जिसके बाद वह स्कूली बच्चों को एक मंदिर पर लेकर गई और उनसे भगवान की शपथ लेने को कहा कि उन्होंने पर्स से पैसे चोरी नहीं किए हैं।
जब यह मामला शिक्षा विभाग के संज्ञान में आया तो उसने आरोपी टीचर का ट्रांसफर कर दिया।
बांका जिले का है मामला बता दें कि यह मामला बांका जिले के एक प्राथमिक स्कूल का है।
यहां पर एक महिला टीचर के पर्स से 35 रुपये गायब हो गए, जिस पर वह बच्चों को लेकर मंदिर गई और उनसे शपथ लेने को कहा कि उन्होंने रुपये नहीं चुराए हैं।
इस मामले के सामने आने के बाद लोगों ने इस पर आपत्ति जताते हुए स्कूल परिसर में जमकर हंगामा किया।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर टीचर पर कार्रवाई नहीं की गई तो वे स्कूल नहीं चलने देंगे।
21 फरवरी की घटना बताया जाता है कि यह घटना 21 फरवरी को रजौन ब्लॉक के असमानीचक गांव में स्थित एक स्कूल में हुई।
टीचर का नाम नीतू कुमारी है।
उन्होंने एक छात्र से अपने पर्स में रखी पानी की बोतल लाने को कहा।
इसके बाद जब उन्होंने अपना पर्स चेक किया तो उससे 35 रुपये गायब थे।
इसके बाद वे छात्रों को लेकर मंदिर गईं और उन्हें कसम खाने को कहा।
BEO ने क्या कहा?
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) कुमार पंकज ने कहा कि टीचर का यह व्यवहार अनुचित है।
किसी भी छात्र पर इस तरह से संदेह करना ठीक नहीं है।
हमने टीचर का ट्रांसफर कर दिया है।
महिला टीचर ने क्या कहा?
मामले में अपना पक्ष रखते हुए महिला टीचर ने कहा कि मैंने छात्रों से अपने गायब हुए रुपयों के बारे में पूछताछ की थी।
वे खुद ही कसम खाने के लिए मंदिर की ओर दौड़ पड़े थे।
टीचर ने कहा कि मैं लोगों का व्यवहार देखकर हैरान हूं।
मैं यहां पिछले 18 साल से पढ़ा रही हूं।
मैं अपने ही छात्रों पर कैसे शक कर सकती हूं।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
Google के AI फीचर पर मुकदमा, स्कूल Chromebook इस्तेमाल करने वाली 13 वर्षीय छात्रा के मामले ने बढ़ाई चिंता

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
