अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Bihar

जेडीयू नेता के बेटे को खुलेआम मारी गोली, स्थिति गंभीर

जेडीयू नेता के बेटे को खुलेआम मारी गोली, स्थिति गंभीर मधेपुरा से चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां जेडीयू नेता के बेटे को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी. घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है. मधेपुरा से चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां जेडीयू नेता के बेटे को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी. घ

जेडीयू नेता के बेटे को खुलेआम मारी गोली, स्थिति गंभीर

Article Advertisement

जेडीयू नेता के बेटे को खुलेआम मारी गोली, स्थिति गंभीर मधेपुरा से चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां जेडीयू नेता के बेटे को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी. घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है. मधेपुरा से चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां जेडीयू नेता के बेटे को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी. घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है. वहीं, 23 वर्षीय दीपक कुमार को बदमाशों ने पीछे से गोली मार दी. जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसे भर्ती कराया. फिलहाल, युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है. बता दें कि पहले तो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने युवक का मोबाइल छीनने का प्रयास किया था, लेकिन जब युवक ने फोन बचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी. जेडीयू नेता के बेटे को खुलेआम मारी गोली वहीं, घटना पर दीपक के परिजनों ने बताया कि वह घर से मोबाइल पर बात करते हुए पश्चिम नहर की ओर निकला था. इस दौरान नहर के पास पहुंचते ही उसने पीछे से दो बाइक पर सवार चार अज्ञात बदमाशों से मोबाइल छीनने की कोशिश की. जिसके बाद विरोध करने पर उसने पीछे से गोली मार दी. जेडीयू नेता के बेटे को गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गए. गोली दीपक के कमर और जांघ के बीच में लगी है. गोली चलने की आवास सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे, जिसके बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल युवक मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है. मधेपुरा एएसपी ने घटना को लेकर दिया बयान वहीं, घटना पर स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. पुलिस ने इस घटना पर कहा कि उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है और पूछताछ जारी है. जल्द से जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा. इस तरह से बिहार में खुले आम किसी पर गोली चलाने को लेकर एक बार फिर से क्राइम को लेकर प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं. फिलहाल, दीपक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. अब देखना यह है कि पुलिस कितनी जल्दी इस मामले का पता कर पाती है और बदमाशों को पकड़ने में सफल हो पाते हैं. घटना को लेकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा हुआ है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read