गैंगस्टर 17 साल जेल में रहा, बाहर निकलते ही रचाई शादी; Lalu Prasad Yadav ने दिया चुनावी ऑफर लालू प्रसाद यादव ने लोकसभा चुनाव टिकट के लिए ऐसा ऑफर दिया कि गैंगस्टर ने शादी रचा ली।
एक ही रात में शादी हो गई और अब RJD अध्यक्ष अपना वादा पूरा करते हैं या नहीं, इस पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हैं।
सोशल मीडिया पर इस शादी और ऑफर की खूब चर्चा हो रही है।
17 साल जेल में रहने वाला बिहार के गैंगस्टर ने जेल से बाहर आते ही शादी रचा ली है।
करीब 15 साल बिहार में अपराध की दुनिया का आतंक बना रहा गैंगस्टर, जिस पर IPS अधिकारी ने उपन्यास लिखा और उस पर बनी वेब सीरीज ने भी धूम मचाई।
17 साल बाद जब वह जेल से निकला तो फिर सुर्खियों में आ गया।
लेकिन 17 साल तक जेल में रहने के बाद जब यह गैंगस्टर बाहर आया है तो फिर सुर्खियों में है।
उसके साथ ही सुर्खियों में हैं RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, जिन्होंने गैंगस्टर को गजब का ऑफर दिया है।
जी हां, यह कुख्यात गैंगस्टर और कोई नहीं अशोक महतो, जिसे ऑफर मिला है कि अगर वह शादी करेगा तो उसकी पत्नी को मुंगेर लोकसभा से ललन सिंह के खिलाफ चुनाव का टिकट देंगे और अशोक महतो ने शादी रचा ली।
ऑफर एक्सेप्ट करके गैंगस्टर ने रचाई शादी IPS अमित लोढ़ा के उपन्यास पर लिखी गई वेब सीरीज खाकी के बाद गैंगस्टर अशोक महतो नई पीढ़ी के बीच सुर्खियों में आया था, लेकिन अब मामला लोकसभा चुनाव का है।
पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा थी कि लालू यादव के द्वारा अशोक महतो को कहा गया था कि शादी करके आओ तो मुंगेर से लोकसभा चुनाव का टिकट दे देंगे।
इसी ऑफर को एक्सेप्ट करते हुए अशोक महतो ने मंगलवार की रात को शादी रचा ली।
सोशल मीडिया पर इस बात की खूब चर्चा भी हो रही थी कि मुंगेर लोकसभा से ललन सिंह को अशोक महतो टक्कर देंगे।
मुंगेर की लड़की ही बनी गैंगस्टर की दुल्हन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अशोक महतो ने पटना के बख्तियारपुर स्थित करौता गांव के माता जगदम्बा स्थान मंदिर में शादी रचाई।
मुंगेर के बरियापुर गांव निवासी युवती से अशोक महतो ने शादी की है।
वह पहले दिल्ली में रहकर जॉब कर रही थी।
इस शादी में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
बता दें कि अशोक महतो नवादा जिला के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव कोननपुर का निवासी है।
50 वर्षीय अशोक महतो कई मामलों में 17 वर्षों तक जेल में रहा।
जेल से रिहा होने के बाद एक बार फिर से बिहार की राजनीति में सुर्खियों में है।
Article Advertisement
Crime
गैंगस्टर 17 साल जेल में रहा, बाहर निकलते ही रचाई शादी; Lalu Prasad Yadav ने दिया चुनावी ऑफर
गैंगस्टर 17 साल जेल में रहा, बाहर निकलते ही रचाई शादी; Lalu Prasad Yadav ने दिया चुनावी ऑफर लालू प्रसाद यादव ने लोकसभा चुनाव टिकट के लिए ऐसा ऑफर दिया कि गैंगस्टर ने शादी रचा ली। एक ही रात में शादी हो गई और अब RJD अध्यक्ष अपना वादा पूरा करते हैं या नहीं, इस पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हैं। सोशल मीडि

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Bihar
बिहार में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर जोर, विभागों की गतिविधियां तेज

Bihar
त्योहारों से पहले बिहार के बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारों की पसंद में आया बदलाव
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15158 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8216 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6756 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6011 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5655 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5243 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15158 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8216 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6756 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6011 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5655 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5243 views
