अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Bihar

बच्चे के इलाज के लिए घर में रखे थे पैसे, चोरों ने किया हाथ साफ, पुलिस पर भी उठे सवाल

बच्चे के इलाज के लिए घर में रखे थे पैसे, चोरों ने किया हाथ साफ, पुलिस पर भी उठे सवाल मधेपुरा के रहटा गांव में एक घर में 10 लाख नकद समेत 20 लाख रुपये की चोरी हो गई। चोरी उस समय हुई जब घर पर कोई नहीं था। घर के सभी सदस्य अस्पताल में थे। दरअसल, घर के एक बच्चे का एक्सीडेंट हो गया था। मधेपुरा के कुमारखंड

बच्चे के इलाज के लिए घर में रखे थे पैसे, चोरों ने किया हाथ साफ, पुलिस पर भी उठे सवाल

Article Advertisement

बच्चे के इलाज के लिए घर में रखे थे पैसे, चोरों ने किया हाथ साफ, पुलिस पर भी उठे सवाल मधेपुरा के रहटा गांव में एक घर में 10 लाख नकद समेत 20 लाख रुपये की चोरी हो गई। चोरी उस समय हुई जब घर पर कोई नहीं था। घर के सभी सदस्य अस्पताल में थे। दरअसल, घर के एक बच्चे का एक्सीडेंट हो गया था। मधेपुरा के कुमारखंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रहटा गांव में एक घर में 10 लाख नकद समेत 20 लाख रुपये की चोरी होने का मामला सामने आया है। यह घटना 28 मार्च को हुई, उस समय घर पर कोई नहीं था। दरअसल, घर का छोटा बेटा सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गया था, जिसके चलते सभी परिजन उसके इलाज के लिए नेपाल स्थित अस्पताल में थे। पीछे से चोरों ने घर पर हाथ साफ कर लिया। परिजनों को है शक बताया जा रहा है कि परिजनों ने घायल इलाज के लिए ही किसी तरह यह रकम एकत्रित की थी। चोरी की जानकारी उसी दिन कुमारखंड थाना में दे दी गई थी। घर वालों ने शक के आधार पर पुलिस में शिकायत भी की है, लेकिन अभी तक पुलिस ने मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। परिजनों ने मामले में पुलिस की जांच पर कई सवाल उठाए हैं। परिजनों ने मामले में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। क्या है पूरा मामला जानकारी के मुताबिक परिवार के छोटे बेटे का होली के दिन बाइक से एक्सीडेंट हो गया था। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। बच्चे को फौरन इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि उनके ब्रेन का ऑपरेशन होना है, जिसमें 10 से 15 लाख तक खर्च आएगा। इसके बाद परिजन ने किसी तरह लोगों से मांग कर 10 लाख रुपए की व्यवस्था की। यह पैसे घर में ही रखे थे। 28 मार्च को जब घर पर कोई नहीं था चोरों ने घर से 10 लाख रुपए नकद और करीब 10 लाख के आभूषण चोरी कर लिए। जिंदगी और मौत से जूझ रहा बच्चा परिवार वालों ने लोकल पुलिस पर यह भी आरोप लगाया है कि घटना के बाद पुलिस की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया गया है। एक तरफ परिवार का छोटा बेटा हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है, तो दूसरी ओर घर से 20 लाख की चोरी होने से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।    

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read