एक महीने के बेटे की गर्दन काटी, हाथ में लेकर घर में घूमा; बताई मर्डर करने की खौफनाक वजह बिहार के शिवहर गांव में बच्चे की हत्या करने का मामला सामने आया है।
एक पिता ने अपने ही दुधमुंहे बेटे का मौत के घाट उतार दिया और उसकी गर्दन हाथ में लेकर गलियों में घूमता रहा।
वारदात की पूरे इलाके में काफी निंदा हो रही है।
शख्स ने अपने जिगर के टुकड़े की गर्दन धड़ से अलग कर दी।
इतना ही नहीं कटी गर्दन लेकर वह घर में घूमता रहा और धड़ को उसने मिट्टी में दबाकर छिपा दिया।
ग्रामीणों की मदद से किसी तरह उसे पकड़कर उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसे बुरी तरह पीटा।
फिर पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया।
पूछताछ में उसने अपने एक महीने के बेटे को मारने की वजह भी बताई, जो काफी खौफनाक थी।
पुलिस वालों ने उसे गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया है।
वहीं बच्चे की मां और बहनें रो-रोकर बेहाल हैं।
एक पिता द्वारा अंजाम दी गई इस वीभत्स वारदात की पूरे गांव में निंदा हो रही है।
थाना प्रभारी ने भी उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का वादा बच्चे की मां से किया है।
कोई काम नहीं करता था, शादी लायक 2 बेटियां हैं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मारा गया बच्चा एक महीने 7 दिन का था।
हत्यारे पिता की पहचान सर्वरपुर तरियानी गांव निवासी राजेश साह के रूप में हुई।
आरोपी के खिलाफ मर्डर केस नगर परिषद क्षेत्र के चिकनौटा वार्ड 24 के वार्ड पार्षद शंकर साह ने दर्ज कराया है, जिनकी बेटी ज्ञानी देवी का ब्याह 22 साल पहले राजेश से हुआ था।
शंकर साह ने बताया कि राजेश पिछले 6-7 साल से ससुराल चिकनौटा में ही रह रहा था।
वह कोई कामकाज नहीं करता था।
उसकी 2 ब्याहने लायक बेटियां भी हैं और 18 साल बाद उसे बेटा हुआ था, लेकिन उसने उसे मौत को घाट उतार दिया।
उससे हत्या करने की वजह पूछी तो वह बेटे को राक्षस बताने लगा।
उसने कहा कि अगर वह उसे नहीं मारता तो वह पूरे परिवार को मार देता।
सिर हाथ में लेकर गलियों में घूमता रहा शंकर शाह ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी ज्ञानी देवी छठ पर्व कर रही थी।
रात के करीब 2 बजे उसने बच्चे को उठाया और घर के पीछे ले जाकर उसका गला काट दिया।
इसके बाद वह गर्दन लेकर घर में घूमता रहा।
शोर सुनकर परिवार वाले उठे तो उसके हाथ में बच्चे की गर्दन देखकर उनके होश उड़ गए।
वह ललकार मारने लगा तो ग्रामीण दौड़े आए।
उन्होंने मिलकर राजेश को पकड़ा और बांध दिया।
काफी पिटाई के बाद उसने अपना गुनाह कबूला और बताया कि लाश कहां छिपाई है़?
ग्रामीणों ने बच्चे की लाश बरामद करके राजेश को पुलिस के हवाले कर दिया।
गिरफ्तार करने के समय भी राजेश यही कहता रहा कि यह बच्चा हमें राक्षस लग रहा था, अगर हम उसे नहीं मारते तो वह हमें मार देता।
Article Advertisement
Crime
एक महीने के बेटे की गर्दन काटी, हाथ में लेकर घर में घूमा; बताई मर्डर करने की खौफनाक वजह
एक महीने के बेटे की गर्दन काटी, हाथ में लेकर घर में घूमा; बताई मर्डर करने की खौफनाक वजह बिहार के शिवहर गांव में बच्चे की हत्या करने का मामला सामने आया है। एक पिता ने अपने ही दुधमुंहे बेटे का मौत के घाट उतार दिया और उसकी गर्दन हाथ में लेकर गलियों में घूमता रहा। वारदात की पूरे इलाके में काफी निंदा हो

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
