बिहार को विकास के लिए तरसा रखा है…’ अररिया में कांग्रेस-राजद पर जमकर बरसे मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के अररिया में भाजपा के उम्मीदवार प्रदीप कुमार सिंह के पक्ष में चुनावी सभा करने आए थे।
यहां उन्होंने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर जनकर निशाना साधा और उनके शासन के तरीकों पर सवाल उठाए।
इसके साथ ही उन्होंने बिहार की जनता के लिए केंद्र सरकार की ओर से किए गए काम भी गिनाए।
बता दें कि अररिया में तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होना है।
आज यानी शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में देश के 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान हो रहा है।
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के अररिया में स्थित फारबिसगंज पहुंचे।
यहां उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा 2024 का चुनाव बिहार को मजबूत और समृद्ध बनाने का है।
बिहार के लोगों में परिश्रम का जज्बा है।
विपक्ष पर हमलावर होते हुए पीएम ने कहा आरजेडी, कांग्रेस और INDIA गठबंधन को संविधान की चिंता नहीं है।
एक समय था बिहार में बूथ लूट लिए जाते थे।
देश की ईमानदार जनता को ईवीएम की ताकत मिली है।
विपक्ष इसीलिए ईवीएम हटाने की मांग करता है।
सुप्रीम कोर्ट ने कुछ देर पहले ऐसी पार्टियों को गहरा झटका दिया है।
ये लोग निजी स्वार्थ के लिए ईवीएम को बदनाम कर रहे हैं।
मोदी ने कहा कि इन्होंने लोकतंत्र के साथ लगातार विश्वासघात करने की कोशिश की है।
आज इन्हीं लोगों को सर्वोच्च अदालत ने करारा तमाचा मारा है।
पीएम ने इस मौके पर बाबासाहेब ‘आंबेडकर अमर रहे’ का भी नारा लगाया है।
राजद, कांग्रेस और INDIA गठबंधन के लोगों का उद्देश्य है लोगों से छीनना।
इन दोनों ही पार्टियों ने बिहार के लोगों को जाने कब से विकास के लिए तरसा कर रखा है।
‘बिहार को दाने-दाने का मोहताज बनाया’ इन दोनों पार्टियों ने मिलकर बिहार के करोड़ लोगों को दाने-दाने का मोहताज बना दिया।
किसी के पास खेत-खलिहान है तो नौकरी के बदले उसकी जमीन छीन लो, यही राजद और कांग्रेस के शासन का तरीका था।
बीजेपी के लोगों ने बिहार को उस जंगलराज के रास्ते से बाहर निकाला है।
केंद्र सरकार चाहती है हर लाभार्थी के दरवाजे पर योजनाओं का लाभ पहुंचे और वह विकास की रात पर बढ़ें।
पीएम मोदी ने गिनाए केंद्र सरकार के काम उन्होंने कहा कि इसीलिए बिहार के लोगों को 50 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा सीधे दिल्ली से आप लोगों के खाते में भेजे गए हैं।
अररिया और सुपौल के किसानों के खातों में पीएम किसान निधि के रुपये भेजे गए हैं।
अररिया और सुपौल के लोगों को 3 लाख पक्के घर मिले हैं।
बहनों की सुविधा के लिए नल से जल मिला है, शौचालय मिला है।
मुफ्त राशन योजनाओं ने बहुत बड़ी चिंता समाप्त कर दी है।
गरीब का हक छीनना चाहते हैं विपक्षी दल प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि 5 लाख तक के मुफ्त इलाज वाले आयुष्मान कार्ड भी दिए गए हैं।
मैं भी आप ही की तरह गरीब परिवार से आया हूं।
राजद और कांग्रेस आपका हक छीनने से बाज नहीं आ रहे हैं।
पिछड़ों और आदिवासियों के आरक्षण का हक छीनने की गहरी साजिश कर रहे हैं।
बाबा साहेब आंबेडकर ने कहा था धर्म आधारित आरक्षण नहीं हो सकता और कांग्रेस यही करना चाहती है।
Article Advertisement
Crime
बिहार को विकास के लिए तरसा रखा है…’ अररिया में कांग्रेस-राजद पर जमकर बरसे मोदी
बिहार को विकास के लिए तरसा रखा है…’ अररिया में कांग्रेस-राजद पर जमकर बरसे मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के अररिया में भाजपा के उम्मीदवार प्रदीप कुमार सिंह के पक्ष में चुनावी सभा करने आए थे। यहां उन्होंने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर जनकर निशाना साधा और उनके शासन के तरीकों पर सवाल उ

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
