एक बार फिर तेजस्वी-चिराग आमने-सामने, हेलिपैड को लेकर कार्रवाई की मांग बिहार में दो चरणों का मतदान हो चुका है. जैसे-जैसे मतदान होता जा रहा है, राजनीति पारा चढ़ता ही जा रहा है. दोनों के बीच यह जुबानी जंग है हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतारने को लेकर बिहार में दो चरणों का मतदान हो चुका है. जैसे-जैसे मतदान होता जा रहा है, राजनीति पारा चढ़ता ही जा रहा है. एक बार फिर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान के बीच सियासी जंग शुरू हो चुकी है. दोनों के बीच यह जुबानी जंग है हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतारने को लेकर. मामला यह है कि आरजेडी की तरफ से हाजीपुर के शुभई में हेलीपैड बनवाया गया था, जिसका निर्माण तेजस्वी यादव की सभा को देखते हुए किया गया था. वहीं, इस हेलीपैड का इस्तेमाल चिराग पासवान ने बिना आरजेडी से अनुमति लिए कर लिया. इस घटना से आरजेडी आगबबूला हो गई. वहीं, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम को पत्र लिखकर आरजेडी जिलाध्यक्ष ने कार्रवाई की मांग की है. चिराग पासवान पर भड़की आरजेडी बता दें कि मंगलवार को आरजेडी जिलाध्यक्ष चंद्रवंशी की तरफ से डीएम को पत्र लिखा गया है, जिसमें कहा गया है कि 29 अप्रैल को हाजीपुर के शुभई मजिराबाद में पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की सभा थी, जिसे देखते हुए आरजेडी ने स्कूल के प्रांगण में हेलिकॉप्टर उतारने के लिए हेलिपैड का निर्माण कराया गया था. वहीं, इस हैलीपेड का इस्तेमाल चिराग पासवान ने बिना आरजेडी से अनुमति लिए कर लिया. पत्र में लिखा गया है कि मंगलवार, 30 अप्रैल को लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हाजीपुर से एनडीए प्रत्याशी चिराग पासवान ने बिना सहमति के हेलीपैड का इस्तेमाल किया है. तेजस्वी और चिराग आमने-सामने आरजेडी जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि यह आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है. आरजेडी जिलाध्यक्ष ने डीएम से उचित कार्रवाई करने की मांग की है. बता दें कि बिहार में 7 मई को तीसरे चरण का मतदान होना है. यह मतदान 5 लोकसभा सीटों के लिए होगा, जिसमें सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया और झंझारपुर शामिल है. राज्य में सात चरणों में मतदान हो रहा है. दो चरणों का मतदान हो चुका है और पांच चरणों का मतदान बचा हुआ है. जिसे लेकर तैयारी जोरशोर से चल रही है.
Article Advertisement
Education
एक बार फिर तेजस्वी-चिराग आमने-सामने, हेलिपैड को लेकर कार्रवाई की मांग
एक बार फिर तेजस्वी-चिराग आमने-सामने, हेलिपैड को लेकर कार्रवाई की मांग बिहार में दो चरणों का मतदान हो चुका है. जैसे-जैसे मतदान होता जा रहा है, राजनीति पारा चढ़ता ही जा रहा है. दोनों के बीच यह जुबानी जंग है हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतारने को लेकर बिहार में दो चरणों का मतदान हो चुका है. जैसे-जैसे मतदान हो

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
