दर्द से कराह रहे तेजस्वी ने बिहार की जनता को दिया भावुक संदेश, जानें एक तरफ बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज है तो वहीं दूसरी तरफ बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव लगातार जनसभाएं करते नजर आ रहे हैं. इस बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी सेहत को लेकर ताजा जानकारी दी है. एक तरफ बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज है तो वहीं दूसरी तरफ बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव लगातार जनसभाएं करते नजर आ रहे हैं. इस बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी सेहत को लेकर ताजा जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि, ''आखिर किस वजह से यह समस्या सामने आई है.'' बता दें कि तेजस्वी यादव ने बिहार के लोगों के लिए एक भावुक संदेश भी दिया है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि, ''बीते काफी समय से कमर दर्द से परेशान हैं. शुक्रवार को भी उन्हें काफी दर्द था. सुरक्षा कर्मियों की मदद से उन्हें उस चुनावी मंच से उतरते देखा भी गया था, जिसका वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है.'' आपको बता दें कि इसी दर्द के बीच तेजस्वी यादव ने शनिवार को एक पोस्ट डाली है, जिसमें उन्होंने कहा है कि, ''महीनों से अलट-पलट वाली अथक सामाजिक राजनीतिक यात्रा रही है. आराम के अभाव एवं निरंतर यात्रा के कारण दो हफ्ते से कमर में हल्का दर्द था, दो दिन से अचानक बढ़ गया.'' 'मेरा दर्द बेरोजगार भाइयों के दर्द के आगे कुछ भी नहीं' - तेजस्वी यादव वहीं आगे तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में कहा कि, ''लेकिन मेरा ये दर्द बिहार के उन करोड़ों बेरोजगार युवाओं की तकलीफ के आगे कुछ भी नहीं है जो नौकरी-रोजगार की आस में बैठे हैं, जिनके सपनों को विगत 10 वर्षों में धर्म की आड़ में कुचला गया है.'' साथ ही आगे उन्होंने लिखा कि, ''मैं अपने दर्द को भूल जाता हूं जब देखता हूं कैसे गरीब माताओं-बहनों को महंगाई के कारण रसोई चलाने में भारी पीड़ा का अनुभव होता है. किसान भाइयों को सिंचाई के साधन व फसल का उचित दाम नहीं मिलने तथा संसाधनों के अभाव एवं रोजी-रोटी के लिए लाखों साथियों के पलायन का कष्ट देखता हूं तो मुझे मेरा दर्द महसूस भी नहीं होता.'' तेजस्वी यादव ने छात्र और बुजुर्गों को लेकर दिया भावुक संदेश आपको बता दें कि आगे तेजस्वी यादव ने लिखा कि, ''छात्र को पीड़ा हैं क्योंकि उन्हें अच्छी पढ़ाई नहीं मिल पा रही. बिहार के मेरे बुजुर्गों की पीड़ा है कि उन्हें अच्छी दवाई नहीं मिल पा रही, थाना और ब्लॉक के भ्रष्टाचार से आमजन परेशान हैं. हर वर्ग को पीड़ा है क्योंकि उनके अधिकार, उनका न्याय उन्हें नहीं मिल पा रहा है. मैं इन सबों की तकलीफ में अपने आप को सांझीदार मानता हूँ.'' 'बिहार में NDA सरकार से जनता त्रस्त है' - तेजस्वी यादव इसके अलावा आगे तेजस्वी यादव ने लिखा कि, ''ऐसे में यदि मैंने अपनीं पीड़ा की चिंता की और ये कदम रुक गए तो फिर लोगों की उम्मीदें भी बुझ जाएगीं तथा महंगाई, तानाशाही, अत्याचार और अन्याय की आग में बिहार झुलसता रहेगा, इसलिए मैंने तय किया है कि भले ही बाधा कितनी हो, भले ही दर्द कितना हो, रुकना नहीं है, झुकना नहीं है और थकना नहीं है. लक्ष्य की प्राप्ति तक चलते जाना है, बढ़ते जाना है, जीतते जाना है जीताते जाना है. लक्ष्य प्राप्त किए बिना रुकना मेरे खून में नहीं है.''
Article Advertisement
Education
दर्द से कराह रहे तेजस्वी ने बिहार की जनता को दिया भावुक संदेश, जानें
दर्द से कराह रहे तेजस्वी ने बिहार की जनता को दिया भावुक संदेश, जानें एक तरफ बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज है तो वहीं दूसरी तरफ बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव लगातार जनसभाएं करते नजर आ रहे हैं. इस बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी सेहत को लेकर ताजा जानकारी दी है. &

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
