अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

बीमा भारती के आरोपों पर नीतीश ने दी प्रतिक्रिया, लेसी सिंह का किया बचाव

बीमा भारती के आरोपों पर नीतीश ने दी प्रतिक्रिया, लेसी सिंह का किया बचाव बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद जब से कैबिनेट विस्तार हुआ है, तब से लगातार प्रदेश सरकार के मंत्रियों से जुड़े विवाद सामने आ रहे हैं. बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद जब से कैबिनेट विस्तार हुआ है, तब से लगातार प्

बीमा भारती के आरोपों पर नीतीश ने दी प्रतिक्रिया, लेसी सिंह का किया बचाव

Article Advertisement

बीमा भारती के आरोपों पर नीतीश ने दी प्रतिक्रिया, लेसी सिंह का किया बचाव बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद जब से कैबिनेट विस्तार हुआ है, तब से लगातार प्रदेश सरकार के मंत्रियों से जुड़े विवाद सामने आ रहे हैं. बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद जब से कैबिनेट विस्तार हुआ है, तब से लगातार प्रदेश सरकार के मंत्रियों से जुड़े विवाद सामने आ रहे हैं. पहले तो आरजेडी नेता कार्तिक सिंह को कानून मंत्री बनाने को लेकर बवाल मचा हुआ है तो दूसरी ओर जेदीयू पार्टी के नेताओं में भी तनाव देखने को मिल रहा है. दरअसल, जेदीयू विधायक बीमा भारती ने अपनी ही पार्टी की खाद्य और उपभोक्ता मंत्री लेसी सिंह पर कई बड़े आरोप लगाए हैं और सीएम से तुरंत उन्हें मंत्री पद से हटाने की भी मांग कर दी है. तमाम विवादों के बीच अब सीएम नीतीश कुमार ने लेसी सिंह और बीमा भारती को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. बीमा भारती के लेसी सिंह पर लगाए गए सभी आरोपों को सीएम ने खारिज कर दिया है और इसे गलत बताया है. लेसी सिंह का बचाव करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि हर किसी को मंत्री नहीं बनाया जा सकता है. इसके साथ ही सीएम ने कहा कि बीमा को इतनी इज्जत दी लेकिन उन्होंने गलत बात की. पहले हम उन्हें प्यार से समझाएंगे, अगर फिर भी उनको समझ नहीं आएगा तो फिर जो करना हो करें. बता दें कि बीमा भारती ने सीधे तौर पर धमकी दी है कि अगर नीतीश लेसी सिंह को कैबिनेट मंत्री के पद से नहीं हटाएंगे तो वह इस्तीफा दे देंगी और सीएम आवास के बाहर धरने पर बैठ जाएंगी. इसके साथ ही बीमा ने लेसी पर हत्या और जबरन वसूली के भी आरोप लगाए हैं.  

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read