पैर-हाथ बांधे… मुंह में कपड़ा ठूंसा, फिर टीचर को मार डाला, 44 साल पहले पति की हुई थी हत्या Munger Woman Killed : बिहार में एक शिक्षिका की निर्मम हत्या कर दी गई।
बदमाशों ने घर में अकेले रह रही महिला के पैर-हाथ बांध कर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।
फिर आरोपियों ने घर में लूटपाट कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
आइए जानते हैं कि क्या है पूरा केस?
बिहार से दर्दनाक हत्या की एक बड़ी खबर सामने आई है।
लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने एक महिला को मौत के घाट उतार दिया।
अजीब विडंबना यह है कि आज से 44 साल पहले उसके पति की भी ऐसी ही मौत हुई थी।
डकैतों ने भी उनकी हत्या कर दी थी।
आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र में स्थित रहमतपुर बासा इलाके की यह घटना है।
स्व. मुरलीधर उपाध्याय की 70 वर्षीय पत्नी मंजू उपाध्याय घर में अकेली रहती थीं।
वह रिटायर्ड शिक्षिका थीं।
कुछ अपराधी रात में लूटपाट करने के लिए घर में घुसे।
इस दौरान महिला ने उनका विरोध किया।
इस पर आरोपियों ने पहले महिला के हाथ-पैर बांधे और फिर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।
लूटपाट करने के बाद अपराधियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया।
1980 में डकैतों ने पति को भी मौत के घाट उतारा था सबसे अजीब बात यह है कि 44 साल पहले 1980 में भी उनके घर में डकैती पड़ी थी।
उस दौरान महिला के पति मुरलीधर उपाध्याय ने विरोध किया।
इस पर डकैतों ने मुरलीधर की हत्या कर दी थी।
अब इसी तरह की घटना उनकी पत्नी के साथ हुई।
मृतका के दो बेटे हैं, जो घर से बाहर भागलपुर और देवघर में रहते हैं।
पड़ोसी ने सुबह देखा कि महिला के घर का मेन डोर खुला है और सारा सामान बिखरा पड़ा है।
साथ ही महिला पलंग के नीचे गिरी पड़ी थी।
इस पर उसने मामले की सूचना पुलिस को दी।
क्या है मौत की वजह महिला की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
डॉग स्क्वायड और फॉरेसिक की टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की।
मंजू उपाध्याय की मौत का कारण दम घुटना बताया जा रहा है।
यह भी बताया है कि उसके सिर के पीछे गंभीर चोट लगी है, जिससे खून ज्यादा बह जाने से मौत हो गई।
हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चल पाएगी।
Crime
पैर-हाथ बांधे… मुंह में कपड़ा ठूंसा, फिर टीचर को मार डाला, 44 साल पहले पति की हुई थी हत्या
पैर-हाथ बांधे… मुंह में कपड़ा ठूंसा, फिर टीचर को मार डाला, 44 साल पहले पति की हुई थी हत्या Munger Woman Killed : बिहार में एक शिक्षिका की निर्मम हत्या कर दी गई। बदमाशों ने घर में अकेले रह रही महिला के पैर-हाथ बांध कर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। फिर आरोपियों ने घर में लूटपाट कर उसे मौत के घाट उतार

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Crime
साइबर अपराध का बढ़ता जाल: बिहार समेत देशभर में ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजी

Crime
पुणे में कारोबारी के दफ्तर पर फायरिंग से सनसनी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर ₹50 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप

Crime
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर सरकार पर हमला, कांग्रेस बोली- महंगाई मैन मोदी की वसूली शुरू

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


