अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

7 मई को बिहार में तीसरे चरण का मतदान, इन नेताओं के बीच होगा मुकाबला

7 मई को बिहार में तीसरे चरण का मतदान, इन नेताओं के बीच होगा मुकाबला 2024 Loksabha Election: 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचलें तेज हो चुकी है. 7 मई को देश के साथ-साथ बिहार में भी तीसरे चरण का मतदान होना है. 2024 Loksabha Election: 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचलें तेज हो चुकी है. 7 मई को

7 मई को बिहार में तीसरे चरण का मतदान, इन नेताओं के बीच होगा मुकाबला

Article Advertisement

7 मई को बिहार में तीसरे चरण का मतदान, इन नेताओं के बीच होगा मुकाबला 2024 Loksabha Election: 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचलें तेज हो चुकी है. 7 मई को देश के साथ-साथ बिहार में भी तीसरे चरण का मतदान होना है. 2024 Loksabha Election: 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचलें तेज हो चुकी है. 7 मई को देश के साथ-साथ बिहार में भी तीसरे चरण का मतदान होना है. तीसरे चरण में बिहार की पांच सीटों पर मतदान होगा, जिसमें सुपौल, मधेपुरा, अररिया, खगड़िया और झंझारपुर शामिल है. इन सभी सीटों पर सभी की निगाहें टिकी हुई है. झंझारपुर सीट जहां एनडीए की तरफ से जेडीयू को दी गई है, तो वहीं महागठबंधन ने यह सीट वीआईपी को दिया है. एनडीए की तरफ से रामप्रीत मंडल का सामना सुमन कुमार महासेठ से होगा. वहीं, इस सीट से पूर्व विधायक गुलाल यादव भी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. जिस वजह से त्रिकोणीय मुकाबला देखा जा रहा है. सुपौल सीट पर जेडीयू और आरजेडी के बीच मुकाबला आपको बता दें कि सुपौल सीट पर जेडीयू और आरजेडी के बीच मुकाबला होने जा रहा है. जेडीयू नेता दिलेश्वर कामत और आरजेडी नेता के चंद्रहास चौपाल चुनावी मैदान में उतरे हैं. यह सीट यूं तो सामान्य कोटे की है, लेकिन आरजेडी ने दलित समाज से आने वाले चंद्रहास चौपाल को टिकट दिया है. दो यादवों के बीच मधेपुरा में मुकाबला मधेपुरा में भी जेडीयू और आरजेडी के बीच कांटे का मुकाबला देखा जाएगा. जेडीयू की तरफ से वर्तमान सांसद दिनेश चंद्र यादव तो दूसरी तरफ आरजेडी की तरफ से डॉ. कुमार चंद्रदीप चुनावी मैदान में है. अब मधेपुरा में यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों यादवों में जनता किसे जीत का ताज पहनाती है. अररिया सीट पर बीजेपी और आरजेडी के बीच मुकाबला अररिया सीमांचल की सीटों में से एक सीट है. अररिया लोकसभा क्षेत्र पर आरजेडी का मुकाबला बीजेपी से है. इस सीट पर बीजेपी की तरफ से सांसद प्रदीप कुमार सिंह को कैंडिडेट के रूप में चुनावी मैदान में उतारा है, तो वहीं आरजेडी की तरफ से पूर्व मंत्री शाहनवाज आलम मुकाबले में है. अररिया सीट से AIMIM ने भी अपने प्रत्याशी को चुनाव में उतारा है. खगड़िया सीट से लोजपा (रामविलास) और सीपीएम के बीच मुकाबला खगड़िया सीट पर लोजपा (रामविलास) और सीपीएम के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. लोजपा (रामविलास) की तरफ से राजेश वर्मा और सीपीएम की तरफ से संजय कुमार कुशवाहा चुनावी मैदान में उतरे हैं.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read