अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

पप्पू यादव का बड़ा बयान, कहा- 'सच की राजनीति खत्म हो गई'

पप्पू यादव का बड़ा बयान, कहा- 'सच की राजनीति खत्म हो गई' रविवार को पूर्व सांसद पप्पू यादव बोधगया के शेखवारा में श्री श्री रविशंकर के आश्रम पहुंचे. जहां मीडिया से बात करते हुए पूर्णिया से निर्दलीय नामांकन भर चुके पप्पू यादव ने कहा कि पूरी दुनिया पूर्णिया और पप्पू यादव को देख रही है. रविवार को पूर्व स

पप्पू यादव का बड़ा बयान, कहा- 'सच की राजनीति खत्म हो गई'

Article Advertisement

पप्पू यादव का बड़ा बयान, कहा- 'सच की राजनीति खत्म हो गई' रविवार को पूर्व सांसद पप्पू यादव बोधगया के शेखवारा में श्री श्री रविशंकर के आश्रम पहुंचे. जहां मीडिया से बात करते हुए पूर्णिया से निर्दलीय नामांकन भर चुके पप्पू यादव ने कहा कि पूरी दुनिया पूर्णिया और पप्पू यादव को देख रही है. रविवार को पूर्व सांसद पप्पू यादव बोधगया के शेखवारा में श्री श्री रविशंकर के आश्रम पहुंचे. जहां मीडिया से बात करते हुए पूर्णिया से निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव ने कहा कि पूरी दुनिया पूर्णिया और पप्पू यादव को देख रही है. लोकसभा चुनाव में पूर्णिया हॉट सीट बन गई थी. सभी दल एकजुट हो गए थे. चुनाव को लेकर 100-100 करोड़ रुपये खर्च किए गए. पक्ष और विपक्ष ने मिलकर कोई पाप नहीं बचा, जो नहीं किया. वहीं, आज सबको मिलकर देश को बचाने का प्रयास करना चाहिए. व्यक्तिगत दुश्मनी का कोई मतलब ही नहीं है और राजनीति में कभी कोई किसी का परमानेंट दोस्त या दुश्मन नहीं होता है. यह मेरा मानना है. पक्ष-विपक्ष ने चुनाव को लेकर 100-100 करोड़ रुपये खर्च किए आगे मीडिया से बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि मीसा भारती और रोहिणी आचार्य चुनाव लड़ रही है और हमारे माध्यम से बेटियों की मदद की जाएगी. बिहार के सीएम नीतीश कुमार सबकुछ छोड़कर तीन दिन पूर्णिया में रहे तो वहीं विपक्ष पांच दिन तक पूर्णिया में बैठा रहा. तीनों पार्टियों के सभी पैसे वाले 140 MLA हैं. पप्पू यादव को खत्म करने के लिए सारे पदाधिकारियों को केंद्रित कर दिया गया था. 'सच की राजनीति खत्म हो गई' वहीं, जब पप्पू यादव से अनंत सिंह की रविवार की अहले सुबह पैरोल पर बाहर आने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सच की राजनीति खत्म हो गई है. इसके साथ ही कहा कि गठबंधन की राजनीति और कीचड़ को कीचड़ से साफ करिएगा. आगे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जुबानी हमाल करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि महंगाई पर और किसानों के एमएसपी पर क्या हुआ?

Article Advertisement

इस बार पीएम की हवा नहीं दिखी और ना ही युवाओं में जोश दिखा. अब जब कोई रास्ता नहीं बचा है तो फिर से अयोध्या गए हैं. अयोध्या राम मंदिर को भी राजनीति से जोड़ दिया गया. आपको बता दें कि बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है. देश के साथ-साथ बिहार में भी सात चरणों का मतदान हो रहा है. 7 मई को तीसरे चरण का मतदान होना है. यह मतदान 5 लोकसभा सीटों पर सुपौल, खगड़िया, अररिया, मधेपुरा और झंझारपुर में होना है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read