भारी बारिश में भी चिराग ने किया चुनावी प्रचार, कहा- 'मोदी तीसरी बार पीएम बनने जा रहे' बिहार में चुनाव को लेकर सियासी पारा बढ़ता ही जा रहा है. चाहे तेजस्वी यादव हो या फिर चिराग पासवान, दोनों ही थमने का नाम ही नहीं ले रहे. बुधवार को बारिश के बीच भी चिराग लोगों के पास पहुंचे और चुनावी सभा को संबोधित किया. बिहार में चुनाव को लेकर सियासी पारा बढ़ता ही जा रहा है. चाहे तेजस्वी यादव हो या फिर चिराग पासवान, दोनों ही थमने का नाम ही नहीं ले रहे. एक तरफ कमर का दर्द भी तेजस्वी को चुनावी प्रचार करने से नहीं रोक पा रहा है तो दूसरी तरफ मौसम की मार के बावजूद चिराग चुनावी सभा को संबोधित करते नजर आए. बुधवार को बारिश के बीच भी चिराग लोगों के पास पहुंचे और चुनावी सभा को संबोधित किया. इसके साथ ही चिराग ने वहां मौजूद लोगों से सावधान रहने की अपील की. इतना ही नहीं चिराग ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और कांग्रेस को घेरते नजर आए. भाषण देते हुए चिराग ने कहा कि ना ही हमारे संविधान को किसी प्रकार का कोई खतरा है और ना ही हमसे कोई आरक्षण छीन सकता है. विपक्ष मुद्दाहीन हो चुका है इसलिए भ्रम फैलाकर वोट लेना चाहता है. हमें सावधान रहने की जरूरत है. 'मोदी तीसरी बार पीएम बनने जा रहे' आगे लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि साल 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बन जाएगा. इसके बाद देश के सारे गांव विकसित हो जाएंगे. हमारे पीएम मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को काफी मजबूत किया है. चुनाव में तय हो चुका है कि मोदी तीसरी बार पीएम बनने जा रहे हैं. आपको बता दें कि चिराग इस दौरान दरंभगा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर के लिए चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए चिराग ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद इन्होंने विरासत टैक्स लगाया और आम लोगों से जमीन व अन्य संपत्तियों को जब्त कर लिया. आपातकाल लगाकर इन लोगों ने संविधान की हत्या कर दी और आज ये लोग संविधान व आरक्षण खत्म करने की अफवाहें फैलाकर पीएम को बदनाम करने और लोगों को भ्रमित कर रहे हैं. 13 मई को चौथे चरण का मतदान 13 मई को चौथे चरण का चुनाव होने वाला है. इस फेज में 5 लोकसभा सीटों पर मतदान किया जाएगा. बेगूसराय में भी 13 मई को वोट डाले जाएंगे. चौथे फेज में बेगूसराय, उजियारपुर, दरभंगा, मुंगेर और समस्तीपुर में वोट डाले जाएंगे.
Crime
भारी बारिश में भी चिराग ने किया चुनावी प्रचार, कहा- 'मोदी तीसरी बार पीएम बनने जा रहे'
भारी बारिश में भी चिराग ने किया चुनावी प्रचार, कहा- 'मोदी तीसरी बार पीएम बनने जा रहे' बिहार में चुनाव को लेकर सियासी पारा बढ़ता ही जा रहा है. चाहे तेजस्वी यादव हो या फिर चिराग पासवान, दोनों ही थमने का नाम ही नहीं ले रहे. बुधवार को बारिश के बीच भी चिराग लोगों के पास पहुंचे और चुनावी सभा को संबोधित कि

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
फरीदाबाद में पार्किंग विवाद बना हत्या की वजह, पूर्व टेक महिंद्रा अधिकारी की हत्या के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
समस्तीपुर में पुजारी की हत्या से मचा हड़कंप, फोन कर घर से बुलाया और दाग दीं तीन गोलियां; NH-28 पर ग्रामीणों का भारी हंगामा

Crime
पटना के मनेर में बड़ा पुलिस एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपी ढेर; थानेदार भी घायल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
