अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

सिनेमा हॉल में 50% डिस्काउंट, गंगा किनारे IVL की शुरुआत, पटना में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने अनोखी पहल

सिनेमा हॉल में 50% डिस्काउंट, गंगा किनारे IVL की शुरुआत, पटना में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने अनोखी पहल   पटना जिला प्रशासन ने एक बड़ी पहल करते हुए वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए एक शानदार तरीका निकाला है। दरअसल प्रशासन ने वोट डालने वाले मतदाताओं के लिए एक ऑफर लेकर आए हैं, जिसके जरिए वोटर्स को सिनेमा ह

सिनेमा हॉल में 50% डिस्काउंट, गंगा किनारे IVL की शुरुआत, पटना में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने अनोखी पहल

Article Advertisement

सिनेमा हॉल में 50% डिस्काउंट, गंगा किनारे IVL की शुरुआत, पटना में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने अनोखी पहल   पटना जिला प्रशासन ने एक बड़ी पहल करते हुए वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए एक शानदार तरीका निकाला है। दरअसल प्रशासन ने वोट डालने वाले मतदाताओं के लिए एक ऑफर लेकर आए हैं, जिसके जरिए वोटर्स को सिनेमा हॉल में डिस्काउंट दिया जाएगा।

Article Advertisement

  बिहार की राजधानी पटना में लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान के प्रतिशत को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। मतदाताओं के बीच वोटिंग को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में पटना जिला प्रशासन ने एक बड़ी पहल करते हुए जिले में एक जून को होने वाली मतदान में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आए हैं। दरअसल प्रशासन ने मतदाताओं के लिए एक डिस्काउंट ऑफर का निजात किया है, जिसके तहत वोट करने वाले मतदाताओं को सिनेमा हॉल में फिल्म की टिकट पर डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं दीघा घाट के पास इंडिया वोटर लीग की शुरुआत की गई है।   स्याही वाली उंगली दिखाओं डिस्काउंट ले जाओ पटना जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पटना में 1 जून को वोट देने वाले मतदाताओं को शहर के सभी सिनेमा हॉल में फिल्म टिकट पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके लिए मतदाताओं को सिर्फ वोटिंग करने के दौरान उंगली पर लगने वाले स्याही का निशान दिखाना होगा। उंगली पर स्याही का निशान दिखा कर वोटर्स इस डिस्काउंट का लाभ ले सकते हैं, मतदाताओं को यह डिस्काउंट 1 और 2 जून दोनों दिन मिलेगा। यह छूट पटना के सभी सिनेमा घरों में मिलेगी। पटना के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी, जिसमें वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाने के लिए यह निर्णय लिया गया। इसके बाद सभी सिनेमा घरों के संचालकों, प्रबंधकों और सर्वसम्मति के साथ इस बात की गई और यह फैसला लिया गया। गंगा कीनारे India Voter L eague शुरू वहीं दूसरी तरफ पटना के दीघा घाट के पास अगले पंद्रह दिनों के लिए इंडियन वोटर लीग का आयोजन भी किया गया है। इसमें पटना के 75 वार्ड से अलग-अलग टीमों का चयन किया गया है। इसका मकसद युवाओं में वोटिंग के लिए जागरूकता फैलाना है। टूर्नामेंट का नाम इंडिया वोटर लीग रखा गया है। इसके लिए पटना नगर निगम ने 80 टीमों तैयार की है। प्रत्येक टीम में 15 खिलाड़ी हैं। इस मैच में 8-8 ओवर होंगे। इन टीमों में पटना नगर निगम के 75 वार्डों के प्रतिनिधि, विभिन्न विभाग के सामाजिक सेवा से जुड़े लोग, NGO, अधिकारी, पत्रकार, छात्र छात्राएं और पहली बार मतदाता बने युवाओं की टीम खेलेगी। इसके लिए पटना में गंगा के किनारे पीच तैयार की गई है। सभी मैच रात में होंगे इसलिए लाइटिंग की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा गंगा किनारे स्ट्रीट वेंडरों को भी इजाजत दी गई है।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read