हाजीपुर में पीएम मोदी हुए भावुक, कहा- चिराग की जीत से रामविलास जी की आत्मा को मिलेगी शांति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे देशभर में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. सोमवार को पीएम मोदी सुबह पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने के बाद हाजीपुर पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे देशभर में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. सोमवार को पीएम मोदी सुबह पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने के बाद हाजीपुर पहुंचे. हाजीपुर पहुंचकर पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया, उन्होंने विपक्ष को जमकर लताड़ा. सभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि - पहले कांग्रेस और आरजेडी के कार्यकाल में ED द्वारा जब्त किये हुए पैसे स्कूल बैग में आते थे लेकिन हमारी सरकार में पैसे ट्रक में भरकर आते हैं. कांग्रेस और आरजेडी ने अपने 10 वर्षों के शासनकाल में ED द्वारा सिर्फ 35 लाख रुपए ज़ब्त किए थे, जबकि हमारी सरकार में ED ने 10 वर्षों में दो हजार दो सौ करोड़ रुपये जब्त किए हैं. उन्होंने आरजेडी के शासनकाल पर भी जमकर हमला बोलते हुए कहा कि आरजेडी के शासनकाल में बिहार में सिर्फ जंगलराज का मौहाल था. इनके शासनकाल में बिहार में सिर्फ अपहरण और रंगदारी उद्योग बढ़ा है. उन्होंने कहा कि ये लालटेन वाली सरकार ने बिहार में कितनी अंधेरगर्दी फैलाई. कांग्रेस और आरजेडी पर बोला हमला आगे पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमले करते हुए कहा कि आरजेडी सरकार ने बिहार की जनता को सिर्फ मुर्ख बनाया है और उन्हें बर्बाद किया है और खुद अपने आलिशान महल खड़े कर लिए हैं. आरजेडी और कांग्रेस दोनों में ही बिहार में विकास करने की इच्छा शक्ति नहीं है. यह लोग तो सोचते भी यही हैं कि अभी जितना समय और बचा है, उसमें बिहार की जनता को लूट लें. दोनों कांग्रेस और आरजेडी सिर्फ अपने बच्चों को सेट करने में लगे हुए हैं, आपके बच्चों को वो भूल गए हैं. इन पार्टियों के नकारेपन की वजह से बिहार के कई दशक बर्बाद हुए हैं. ऐसे लोगों से बिहार को बचाना है. रामविलास से दोगुना वोट चिराग को दें प्रधानमंत्री मोदी अपने चुनावी भाषण के दौरान रामविलास पासवान को याद करके भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि रामविलास जी की अनुपस्तिथि में यह पहला लोकसभा चुनाव है. रामविलास जी ने हाजीपुर की जनता के लिए बड़ा सपना देखा था. पीएम मोदी ने हाजीपुर की जनता से अपील की कि जितने वोट रामविलास जी को हाजीपुर में मिले थे उससे दोगुने वोट चिराग को दें तभी जाकर रामविलास पासवान जी की आत्मा को शांति मिलेगी. चिराग में सीखने और जानने की इतनी ललक है, इसी वजह से वह इतने सफल सांसद हैं. आपके अधिकारों पर नहीं डालने दूंगा डाका पीएम मोदी ने मुसलमानों को आरक्षण दिए जाने के बयान पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि जो चारा घोटाले में सजा काटकर आए हैं, उनका कहना है कि मुसलमानों को आरक्षण मिलना चाहिए, वो भी पूरा का पूरा. मगर मैं आपको गारंटी दिलाता हूं कि जब तक मोदी जिन्दा है, इन लोगों को आपके अधिकारों पर डाका डालने नहीं दूंगा. अब वो वक्त चला गया जब आपकी सरकार ने माताओं-बहनों के लिए तैयार किये गए आरक्षण के कागज को भी फाड़ दिया था, जिसे फिर हमारी सरकार ने लागू किया था. राममंदिर को दे रहे हैं गाली प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जनसभा के दौरान राम मंदिर का भी जिक्र किया और कहा कि इंडी गठबंधन राम मंदिर के बारे में भद्दी-भद्दी बातें कर रहा है. ये लोग राम मंदिर को गाली देकर आपको रिझाने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे लोगों को आपको माफ नहीं करना चाहिए. आरजेडीऔर कांग्रेस ने तुष्टीकरण को अपना हथियार बनाया है. इन लोगों की प्राथमिकता आपका विकास नहीं बल्कि आप लोगों का वोटबैंक है. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री इसके बाद मुजफ्फरपुर और छपरा में भी जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी वाराणसी के लिए रवाना होंगे, जहां शाम को उनका रोड शो है.
Article Advertisement
Education
हाजीपुर में पीएम मोदी हुए भावुक, कहा- चिराग की जीत से रामविलास जी की आत्मा को मिलेगी शांति
हाजीपुर में पीएम मोदी हुए भावुक, कहा- चिराग की जीत से रामविलास जी की आत्मा को मिलेगी शांति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे देशभर में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. सोमवार को पीएम मोदी सुबह पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने के बाद हाजीपुर पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकस

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
