अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Article Advertisement

Education

सुशील मोदी का सोमवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया

सुशील मोदी के निधन पर भावुक हुए लालू यादव, कहा- '51-52 वर्षों से हमारे...' बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता सुशील मोदी का सोमवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया. कैंसर से पीड़ित सुशील कुमार मोदी लंबे समय से बीमार थे. बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और भारत

सुशील मोदी का सोमवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया

Article Advertisement

सुशील मोदी के निधन पर भावुक हुए लालू यादव, कहा- '51-52 वर्षों से हमारे...' बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता सुशील मोदी का सोमवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया. कैंसर से पीड़ित सुशील कुमार मोदी लंबे समय से बीमार थे. बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता सुशील मोदी का सोमवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया. कैंसर से पीड़ित सुशील कुमार मोदी लंबे समय से बीमार थे. 72 वर्षीय बीजेपी नेता पिछले 6 महीने से बीमार थे और इस वजह से वह लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार भी नहीं कर रहे थे. 3 अप्रैल को उन्होंने बताया था कि वह कैंसर से पीड़ित हैं. वहीं सुशील मोदी के निधन के बाद राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है. इसी कड़ी में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने दुख जताते हुए उन्हें याद किया. लालू यादव ने कहा है कि, ''पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के समय यानि विगत 51-52 वर्षों से हमारे मित्र भाई सुशील मोदी के निधन का अति दुःखद समाचार प्राप्त हुआ.'' बता दें कि आरजेडी के अध्यक्ष लालू यादव ने आगे कहा कि, ''वे एक जुझारू, समर्पित सामाजिक राजनीतिक व्यक्ति थे. ईश्वर दिवगंत आत्मा को चिरशांति तथा परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें.'' आपको बता दें कि कॉलेज के दिनों में दोस्त रहे लालू यादव और सुशील मोदी राजनीतिक गलियारों में कट्टर प्रतिद्वंद्वी माने जाते थे, हालांकि दोनों के बीच अच्छे व्यक्तिगत संबंध थे. वहीं बता दें कि सुशील मोदी के निधन पर लालू यादव के बेटे और पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दुख जताते हुए कहा कि, ''बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री, हमारे अभिभावक, संघर्षशील एवं कर्मठ नेता आदरणीय श्री सुशील कुमार मोदी जी के असामयिक निधन की खबर सुन अत्यंत व्यथित हूं. ईश्वर दिवगंत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा परिजनों व शुभचिंतकों को दुख की इस घड़ी में सम्बल प्रदान करे. ॐ शांति ॐ.'' इसके साथ ही आपको बता दें कि पूर्व मंत्री और आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव ने भी दुःख जताते हुए कहा कि, ''बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवम राज्य सभा सदस्य श्री सुशील कुमार मोदी जी अब हमारे बीच नहीं रहे, ईश्वर दिवगंत आत्मा को चिरशांति और परिजनों को इस शोक की घड़ी में सम्बल प्रदान करे.'' सुशील मोदी के निधन के बाद बिहार मे BJP ने सभी कार्यक्रम किए रद्द इसके अलावा आपको बता दें कि बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी के निधन के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है. इसी कड़ी में बीजेपी ने आज बिहार में अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read