तेजस्वी ने मोदी सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- '10 साल में बिहार...' बिहार में कुल सात चरणों में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं. देश के साथ-साथ बिहार में चार चरणों का मतदान हो चुका है और तीन चरणों का मतदान होना बाकी है, वहीं पाचवे चरण का मतदान 20 मई को होना है. बिहार में कुल सात चरणों में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं. देश के साथ-साथ बिहार में चार चरणों का मतदान हो चुका है और तीन चरणों का मतदान होना बाकी है, वहीं पाचवे चरण का मतदान 20 मई को होना है. अब जैसे-जैसे आखिरी चरण का मतदान नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक बयानबाजी तेज होती जा रही है. बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को आरोप लगाया कि, ''पिछले चुनाव में बिहार के लोगों ने 40 सीटों में से 39 सीट एनडीए को दी थी, लेकिन मोदी सरकार ने बिहार के लिए कुछ भी नहीं किया.'' आपको बता दें कि तेजस्वी यादव ने इस दौरान अपने बिहार के 17 महीने के कार्यकाल में कई वादे पूरा करने की भी आगे बात कही. छपरा में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि, ''अब तो यहां के निवर्तमान सांसद और भाजपा के प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी कहने लगे हैं कि मोदी जी का चेहरा देखकर वोट दें.'' तेजस्वी ने रूडी पर साधा निशाना वहीं आगे तेजस्वी ने रूडी को असफल सांसद बताते हुए कहा कि, ''आखिर मोदी जी को क्यों वोट दें?'' आगे उन्होंने कहा कि, ''मोदी जी ने बिहार के लिए किए कोई भी वादे पूरे नहीं किये, न विशेष पैकेज दिया और न ही पटना विश्वविद्यालय को नेशनल विश्वविद्यालय का दर्जा दिया.'' वहीं उन्होंने ये भी कहा कि, ''प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि उन्होंने बिहार और सारण के लिए क्या किया कि लोग उन्हें वोट दे. पांच किलो अनाज मुफ्त में केवल दे रहे हैं, भाजपा के नेता उसी की चर्चा कर रहे हैं. महागठबंधन की सरकार बनी तो 10 किलो अनाज मुफ्त दिया जाएगा.'' तेजस्वी ने RJD के घोषणा पत्र को दिखाते हुए गवाए अपने काम साथ ही आपको बता दें कि तेजस्वी ने राजद के घोषणा पत्र को दिखाते हुए आगे कहा कि, ''पिछले समय बिहार में 17 महीने सरकार में रहे और 2020 विधानसभा चुनाव में किये वादे को पूरा किया. पांच लाख नौकरियां दी गईं.'' वहीं आगे उन्होंने मीडिया वालों से बातचीत में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान को लेकर एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि, ''राम हृदय में रहते हैं. सभी के मन में राम हैं. उनसे हमें सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है.'' इसके अलावा आपको बता दें कि इससे पहले तेजस्वी यादव ने भी अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से मोदी सरकार पर निशाना साधा था. तेजस्वी यादव ने लिखा कि, ''दस साल किसान कंगाल, दस साल युवा-छात्रा बेहाल, दस साल तरक्की फटे-हाल, दस साल प्रगति का बुरा हाल, दस साल भाजपा मालामाल, दस साल फैलाया महा-जाल, दस साल बर्बाद भविष्य-काल, दस साल उम्मीदों का इंतकाल, दस साल भाषणों का भंवर-जाल और दस साल व्यापारियों का जी का जंजाल.''
Article Advertisement
Education
तेजस्वी ने मोदी सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- '10 साल में बिहार...'
तेजस्वी ने मोदी सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- '10 साल में बिहार...' बिहार में कुल सात चरणों में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं. देश के साथ-साथ बिहार में चार चरणों का मतदान हो चुका है और तीन चरणों का मतदान होना बाकी है, वहीं पाचवे चरण का मतदान 20 मई को होना है. बिहार में कुल सात चरणों में लोकसभा चुन

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
