केके पाठक ने जारी किया नया फरमान, शिक्षकों की उड़ी नींद बिहार में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अपर मुख्य सचिव केके पाठक एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं. केके पाठक लगातार नए-नए फरमान जारी करते रहते हैं. एक बार फिर से एसीएस के नए आदेश से प्रदेश के शिक्षकों की नींद उड़ गई है. बिहार में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अपर मुख्य सचिव केके पाठक एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं. केके पाठक लगातार नए-नए फरमान जारी करते रहते हैं. एक बार फिर से एसीएस के नए आदेश से प्रदेश के शिक्षकों की नींद उड़ गई है. एक तो पहले से सरकारी स्कूलों की टाइमिंग को लेकर विवाद चल रहा था. इस बीच केके पाठक के नए आदेश से खलबली मच चुकी है. शिक्षा विभाग के नए आदेश के अनुसार, शिक्षकों को सुबह 5.45 बजे तक स्कूल पहुंचना होगा. जिसके लिए मुंगेर सहित कई अन्य जिलों के डीईओ ने सोमवार को पत्र जारी किया. इस पत्र में कहा गया है कि हर हाल में चेतना सत्र का संचालन सुबह 6 बजे से करना है और स्कूल पहुंचते ही शिक्षकों को सेल्फी भेजना है. नोटकैम से शिक्षकों को एचएम ग्रुप में सुबह 6.05 बजे तक सेल्फी भेजनी है. सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की उड़ी नींद वहीं, शिक्षकों को यह काम मिशन दक्ष की क्लास लेने के बाद यानी दोपहर 1.30 बजे के बाद ही करना है. इस लेटर में यह भी साफ लिखा गया है कि अगर किसी स्कूल से फोटो सुबह 6.05 बजे या दोपहर के 1.30 बजे तक नहीं आता है तो उस विद्यालय के प्रिंसिपल और सभी शिक्षकों को बिना सूचना के ही अनुपस्थित मान लिया जाएगा और उक्त दिन की सैलेरी काट ली जाएगी. केके पाठक ने जारी किया नया फरमान आपको बता दें कि 15 अप्रैल से लेकर 15 मई तक के लिए बिहार में सभी सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी थी. 16 मई के बाद सभी स्कूल खुल चुके हैं. स्कूलों का संचालन सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक हो रहा है. इसके साथ ही दोपहर 12 बजे से लेकर 1.30 बजे तक मिशन दक्ष के तहत कक्षा का संचालन किया जा रहा है. वहीं, शिक्षकों की टाइमिंग को लेकर केके पाठन ने जो नया फरमान जारी किया है, अब देखना यह होगा कि शिक्षक इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं.
Education
केके पाठक ने जारी किया नया फरमान, शिक्षकों की उड़ी नींद
केके पाठक ने जारी किया नया फरमान, शिक्षकों की उड़ी नींद बिहार में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अपर मुख्य सचिव केके पाठक एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं. केके पाठक लगातार नए-नए फरमान जारी करते रहते हैं. एक बार फिर से एसीएस के नए आदेश से प्रदेश के शिक्षकों की नींद उड़ गई है. बिहार में शिक्षा व्

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
Google के AI फीचर पर मुकदमा, स्कूल Chromebook इस्तेमाल करने वाली 13 वर्षीय छात्रा के मामले ने बढ़ाई चिंता

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
