लालू यादव की बेटी के खिलाफ FIR, सारण हिंसा मामले में बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई सारण हिंसा मामले में लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।
बिहार पुलिस ने उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की है।
आरोप है कि आरजेडी उम्मीदवार ने पोलिंग बूथ पर वोटरों के साथ गलत व्यवहार किया था, जिसका लोगों ने विरोध किया।
बिहार के सारण में पांचवें चरण की वोटिंग के दौरान हुए हंगामे और अगले दिन हुई गोलीबारी मामले में तीन अलग-अलग मुकदमा दर्ज किया गया है।
दो मामले में आरजेडी उम्मीदवार और लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
एक एफआईआर स्थानीय अधिवक्ता ने दर्ज कराई है तो दूसरी सीओ ने।
इससे रोहिणी आचार्य की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
सीओ कुमारी आंचल ने रोहिणी आचार्य पर सरकारी काम और पोलिंग बूथ पर बाधा डालने का आरोप लगाया है, जबकि अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह की तहरीर पर लालू की बेटी और भोला यादव समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
वहीं, सारण में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए इंटरनेट सेवा पर पाबंदी 25 मई तक बढ़ा दी गई है।
रोहिणी आचार्य के आने पर हुआ विवाद बिहार की सारण लोकसभा सीट पर 20 मई को वोट डाले गए थे।
इस दौरान पोलिंग बूथ नंबर 318 और 319 पर आरजेडी उम्मीदवार रोहिणी आचार्य के आने के बाद विवाद हो गया।
अगले दिन भी दो पक्ष आपस में भीड़ गए और गोलीबारी में एक युवक की जान चली गई, जबकि दो घायल हो गए।
इस मामले में पुलिस ने स्थानीय भाजपा नेता रमाकांत सिंह और उनके भतीजे राम प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
समर्थकों ने एक व्यक्ति को जमकर पीटा दूसरी तरफ सारण के टाउन थाना में एक और एफआईआर दर्ज कराई गई।
अधिवक्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि रोहिणी आचार्य ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर फर्जी मतदान करने का दबाव बनाया था।
उनके साथ पूर्व एमएलए और आरजेडी नेता भोला यादव एवं 50 से अधिक लोग मौजूद थे।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रोहिणी आचार्य और उनके समर्थकों ने गालियां दीं और एक व्यक्ति की जमकर पिटाई की।
सारण हिंसा मामले में 3 एफआईआर दर्ज सारण के एसपी गौरव मंगला ने बताया कि हिंसा मामले में अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह, मृतक के पिता और पुलिस की शिकायत पर अबतक तीन एफआईआर दर्ज की गई है।
गोलीबारी मामले में भाजपा नेता रमाकांत सिंह और राम प्रताप सिंह को जेल भेज दिया गया है।
महाराजगंज में 25 मई को वोटिंग है, इसलिए इंटनेट सेवा शनिवार तक बंद रहेगी।
Article Advertisement
Crime
लालू यादव की बेटी के खिलाफ FIR, सारण हिंसा मामले में बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
लालू यादव की बेटी के खिलाफ FIR, सारण हिंसा मामले में बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई सारण हिंसा मामले में लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बिहार पुलिस ने उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि आरजेडी उम्मीदवार ने पोलिंग बूथ पर वोटरों के साथ गलत व्यवहार किय

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
