बिहार की सियासत में कब एंट्री मारेंगे PK?
लालू-नीतीश की उड़ सकती है नींद बीते 18 महीनों से पदयात्रा कर रहे जन सुराज के सूत्रधार और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बुधवार को बिहार की जनता की आवाज बुलंद की. उन्होंने कहा कि बिहार में 50 प्रतिशत से ज्यादा लोग एक नए राजनीतिक दल की आकांक्षा रखते हैं. बीते 18 महीनों से पदयात्रा कर रहे जन सुराज के सूत्रधार और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बुधवार को बिहार की जनता की आवाज बुलंद की. उन्होंने कहा कि बिहार में 50 प्रतिशत से ज्यादा लोग एक नए राजनीतिक दल की आकांक्षा रखते हैं. उनका मानना है कि बिहार में सुधार की दिशा में एक नया विकल्प आवश्यक है, क्योंकि पिछले 30 सालों से राज्य लालू, नीतीश और बीजेपी की सरकारों से त्रस्त है. जनता देख रही है कि उनके जीवन में कोई उल्लेखनीय सुधार नहीं हुआ है, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि किसे वोट देना चाहिए।
Education
बिहार की सियासत में कब एंट्री मारेंगे PK? लालू-नीतीश की उड़ सकती है नींद
बिहार की सियासत में कब एंट्री मारेंगे PK? लालू-नीतीश की उड़ सकती है नींद बीते 18 महीनों से पदयात्रा कर रहे जन सुराज के सूत्रधार और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बुधवार को बिहार की जनता की आवाज बुलंद की. उन्होंने कहा कि बिहार में 50 प्रतिशत से ज्यादा लोग एक नए राजनीतिक दल की आकांक्षा रखते हैं.

Article Advertisement
Article Advertisement
प्रशांत किशोर ने यह भी घोषणा की कि 2 अक्टूबर 2024 को जन सुराज पार्टी का गठन होगा. जनता की ताकत का एकीकरण प्रशांत किशोर ने कहा कि आम आदमी अकेले पार्टी नहीं बना सकता, इसलिए जन सुराज का अभियान लोगों की सामूहिक ताकत को एकजुट करने के लिए है. उन्होंने बताया कि पहले वह पार्टियों और नेताओं को सलाह देते थे कि कैसे वे अपनी पार्टी को संगठित करें और चुनाव में जीत हासिल करें लेकिन अब वह बिहार के लोगों के लिए वही काम कर रहे हैं, जिससे वे एक साथ आकर एक नया दल बना सकें. प्रशांत किशोर का उद्देश्य है कि जनता अपनी सामूहिक शक्ति का इस्तेमाल करके एक मजबूत विकल्प खड़ा करे. बिहार की जनता के लिए नया संकल्प वहीं प्रशांत किशोर ने जोर देकर कहा कि अब वह चाहते हैं कि उनकी सलाह से बिहार की जनता जीते और उनका जीवन सुधरे. उन्होंने कहा, ''जैसे आप दही को मथकर मक्खन निकालते हैं, वैसे ही समाज को मथकर, बिहार को मथकर ऐसे लोगों को निकालेंगे, जिन्हें आपके आशीर्वाद और वोट से जिताकर लाएंगे और जनता का राज बनाएंगे.'' उन्होंने वादा किया कि दो साल के अंदर जनता का राज स्थापित होगा. रोजगार और विकास के लक्ष्य इसके साथ ही आपको बता दें कि प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि उनका पहला संकल्प है कि नाली-गली बने चाहे ना बने, स्कूल और अस्पताल जब सुधरेगा तब सुधरेगा, लेकिन एक साल के भीतर घर से बाहर कमाने गए लोगों और बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा. उन्होंने कहा, ''कम से कम 10 से 15 हजार रुपये का रोजी-रोजगार बिहार में उपलब्ध कराया जाएगा.''
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
Google के AI फीचर पर मुकदमा, स्कूल Chromebook इस्तेमाल करने वाली 13 वर्षीय छात्रा के मामले ने बढ़ाई चिंता

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
