सेहरा बांधने से पहले उठी अर्थी; 3 बहनों का इकलौता भाई 2 साल बाद लाश बनकर लौटेगा कुवैत से कुवैत में हुए भीषण अग्निकांड में बिहार के दरभंगा का कालू खान भी मारा गया, जो 2 साल बाद घर लौटेगा, लेकिन दर्दनाक बात यह है कि वह जिंदा नहीं, बल्कि लाश बनकर लौटेगा।
जब से उसकी मौत की खबर पहुंची है, परिवार में कोहराम मचा है।
मां सेहरा बांधने की तैयारी कर रही थी।
3 बहनों का इकलौता भाई था और घर में अकेला कमाने वाला था।
2 साल बाद 5 जुलाई को घर आने वाला था, क्योंकि 15 जुलाई को उसकी शादी थी, लेकिन शादी की खुशियां एक रात में मातम में बदल गईं।
जिस भाई को 2 साल से राखी नहीं बांधी थी, वही लाश बनकर घर लौटेगा।
एक मां और उसकी बेटियों पर ऐसा कहर टूटा है कि बदहवासी छाई हुई है।
यह दर्दनाक कहानी बिहार के दरभंगा जिले के भालपट्टी पुलिस थाने के तहत आने वाले नैनाघाट इलाके में रहने वाले कालू खान की, जो कुवैत में हुए भीषण अग्निकांड में मारा गया।
हादसे की रात को कालू की अपनी मां और बहनों से आखिरी बात हुई थी।
उसके बाद अगली सुबह उसकी मौत होने की खबर ने मां-बहनों को झकझोर दिया।
DNA से हुई शिनाख्त, घर में मचा कोहराम मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुवैत के मंगाफ शहर में बनी NBTC की बिल्डिंग में लगी आग में 50 लोग मारे गए, जिनमें 45 भारतीय शामिल हैं।
48 मृतकों की पहचान DNA टेस्ट से हुई।
इन्हीं मृतकों में कालू खान शामिल है, जिसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
कालू के रिश्तेदार सरफराज ने बताया कि NBTC ग्रुप के HR मैनेजर ने गुरुवार शाम को फोन करके कालू की अग्निकांड में जलकर मौत होने की पुष्टि की।
परिवार ने एंबेसी से कॉन्टैक्ट किया, जिन्होंने पासपोर्ट की कॉपी मांगी।
कालू के दोस्त मोहम्मद अरशद के अनुसार, परिवार से उसकी आखिरी बार मंगलवार रात को बात हुई थी।
क्योंकि शादी की तैयारियां चल रही थी, इसलिए वह घर में बिजली की तारें लगवाने के लिए पैसे भेजने को कह रहा था कि अचानक फोन कट गया।
इसके बाद कालू की मौत होने की खबर आई।
NBTC ग्रुप की सुपर मार्केट में सेल्समैन था कालू मीडिया से बात करते हुए कालू खान की मां मदीना खातून ने बताया कि कालू 7 साल से कुवैत में था और 2 साल पहले अगस्त 2022 में घर आया था।
उसकी 3 बहनें हैं, लेकिन एक की मौत हो चुकी है।
उसके पिता मोहम्मद इस्लाम की 2011 में मौत हो गई थी, जिसके बाद वह घर में इकलौता कमाने वाला था, लेकिन एक हादसे ने मां-बहनों से उनके जीने का सहारा छीन लिया।
5 जुलाई को घर आने वाला था और 15 जुलाई को नेपाल की लड़की से उसकी शादी थी, लेकिन अग्निकांड में सारी खुशियां जलकर राख हो गईं।
कालू NBTC ग्रुप की सुपर मार्केट में सेल्समैन था।
Article Advertisement
India
सेहरा बांधने से पहले उठी अर्थी; 3 बहनों का इकलौता भाई 2 साल बाद लाश बनकर लौटेगा कुवैत से
सेहरा बांधने से पहले उठी अर्थी; 3 बहनों का इकलौता भाई 2 साल बाद लाश बनकर लौटेगा कुवैत से कुवैत में हुए भीषण अग्निकांड में बिहार के दरभंगा का कालू खान भी मारा गया, जो 2 साल बाद घर लौटेगा, लेकिन दर्दनाक बात यह है कि वह जिंदा नहीं, बल्कि लाश बनकर लौटेगा। जब से उसकी मौत की खबर पहुंची है, परिवार में कोहर

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

India
अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त बनाने का लक्ष्य; AAP ने उठाए सवाल

India
SIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाब

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
