बिहार में भीषण गर्मी का कहर जारी, अब लोगों को मानसून का इंतजार बिहार में राजधानी पटना समेत पूरे प्रदेश में नौ दिनों से भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है, जिससे मनुष्य और पशु-पक्षियों का जीवन कठिन हो गया है. मानसून की प्रतीक्षा में लोगों को अभी चार से पांच दिन और इंतजार करना पड़ेगा. बिहार में राजधानी पटना सहित पूरे प्रदेश में पिछले नौ दिनों से भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है. इस प्रचंड गर्मी और लू ने ना केवल मनुष्यों बल्कि पशु-पक्षियों का भी जीवन कठिन बना दिया है. लोगों को राहत पाने के लिए मानसून का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन इसके आगमन में अभी चार से पांच दिन और लग सकते हैं. मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा बंगाल की खाड़ी के इस्मालपुर में पिछले 16 दिनों से कमजोर पड़ी हुई है, जिससे प्रदेश में मानसून की गति धीमी हो गई है. दक्षिणी भागों में लू का प्रकोप पटना सहित प्रदेश के दक्षिणी भागों में अगले तीन से चार दिनों तक लू और गर्मी का प्रकोप बना रहेगा. पूर्णिया और किशनगंज के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करने वाले मानसून को आने में पांच से छह दिनों का समय लग सकता है. इस दौरान विशेष रूप से दक्षिणी भागों में गर्मी और लू का प्रभाव जारी रहेगा. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, 19 जून की शाम से बादल छाए रहने की संभावना है और 20 जून से अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 20 से 22 जून के दौरान मानसून की सक्रियता से पटना सहित सभी जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश का पूर्वानुमान है. मानसून में देरी का कारण आपको बता दें कि मानसून के आने में देरी का एक प्रमुख कारण पश्चिमी हवाएं हैं. जब पश्चिमी हवाएं अधिक समय तक भारतीय क्षेत्र में रहती हैं, तो दक्षिण-पश्चिम मानसून की हवाओं को इन हवाओं को पार करना पड़ता है, जिसमें समय लगता है. बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने में चार से पांच दिनों का समय लगेगा, जिसके बाद मानसून के तेजी से आगे बढ़ने की संभावना है. पटना समेत दक्षिणी भाग रहेंगे अभी गर्म वहीं सोमवार को पटना सहित 18 जिलों में लू का प्रकोप रहेगा. दक्षिणी भागों के आठ जिलों-बक्सर, भभुआ, रोहतास, गया, अरवल, भोजपुर, जहानाबाद, नवादा में भीषण लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. पटना समेत अन्य दक्षिणी भागों में गर्मी के दिन और लू के आसार बने रहेंगे. उत्तरी भागों में पूर्वी और पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा, कटिहार में गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर तेज हवा और हल्की बारिश का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बिहार से उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम होते हुए पूर्वी असम तक एक द्रोणिका का फैलाव बना हुआ है, जिसके कारण उत्तरी भागों के अधिकांश हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है. राजधानी समेत प्रदेश में लू का कहर जारी रविवार को पटना समेत 17 शहर लू की चपेट में रहे. पटना और मुंगेर में गर्म दिन रहने के साथ उष्ण लहर का प्रभाव बना रहा, जबकि गया, छपरा, डेहरी, शेखपुरा, गोपालगंज, जमुई, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, वैशाली, नवादा, राजगीर, अरवल, बिक्रमगंज, मुंगेर और जीरादेई में भीषण उष्ण लहर का प्रभाव देखा गया. रविवार को पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक, 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 46.4 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा. उत्तरी भागों के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज में सर्वाधिक बारिश 72.8 मिमी, तैबपुर में 45.6 मिमी, अररिया में 43.0 मिमी दर्ज की गई.
India
बिहार में भीषण गर्मी का कहर जारी, अब लोगों को मानसून का इंतजार
बिहार में भीषण गर्मी का कहर जारी, अब लोगों को मानसून का इंतजार बिहार में राजधानी पटना समेत पूरे प्रदेश में नौ दिनों से भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है, जिससे मनुष्य और पशु-पक्षियों का जीवन कठिन हो गया है. मानसून की प्रतीक्षा में लोगों को अभी चार से पांच दिन और इंतजार करना पड़ेगा. बिहार में राजधानी प

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
दिल्ली ट्रेड फेयर 2026: 'विकास और विरासत' थीम, 600 स्टार्टअप और 11 देश — जानिए इस बार क्या है खास, टिकट और टाइमिंग

India
पापा की गोद में बैठती थीं मम्मा" — सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च पर राहुल गांधी ने साझा कीं बचपन की यादें

India
भगवान बिरसा मुंडा: वह महानायक, जिसने जल-जंगल-जमीन और आदिवासी स्वाभिमान के लिए अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
