अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Bihar

‘मेरी दुल्हन कहां…ये लड़की कौन…’ जयमाल की रस्म के दौरान दूल्हे ने काटा हंगामा

‘मेरी दुल्हन कहां…ये लड़की कौन…’ जयमाल की रस्म के दौरान दूल्हे ने काटा हंगामा Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक दूल्हे ने जयमाल के दौरान ससुरालियों पर दुल्हन बदलने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा काटा। उसने कहा कि ये वो लड़की नहीं जिससे मेरी शादी होने वाली है। इसके बाद पुलिस ने समझाइश कर मामला शांत करव

‘मेरी दुल्हन कहां…ये लड़की कौन…’ जयमाल की रस्म के दौरान दूल्हे ने काटा हंगामा

Article Advertisement

‘मेरी दुल्हन कहां…ये लड़की कौन…’ जयमाल की रस्म के दौरान दूल्हे ने काटा हंगामा Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक दूल्हे ने जयमाल के दौरान ससुरालियों पर दुल्हन बदलने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा काटा। उसने कहा कि ये वो लड़की नहीं जिससे मेरी शादी होने वाली है।

Article Advertisement

इसके बाद पुलिस ने समझाइश कर मामला शांत करवाया।   बिहार के मुजफ्फरपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दूल्हे को जयमाल के दौरान जब ये पता चला कि ये वो लड़की नहीं जिससे उसकी शादी होने वाली है तो हर कोई हक्का-बक्का रह गया। ऐसे में दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया। उसने दुल्हन बदलने का आरोप लगाया तो जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद लड़की वालों ने बारातियों को बंधक बना लिया। जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर में गाजे-बाजे के साथ एक बारात शादी के लिए पहुंची। बारात का स्वागत किया गया। जयमाल की स्स्म के लिए जैसे ही दूल्हा स्टेज पर पहुंचा और उसने दुल्हन का चेहरा देखा तो वो सन्न रह गया क्योंकि ये वो लड़की नहीं थी जिससे उसकी शादी होने वाली थी। दूल्हा बोला- ये क्या मेरी दुल्हन कहा है और ये लड़की कौन है? इस दौरान शादी में पहुंचे लोग भी हैरान रह गए। बारातियों ने शादी में किया हंगामा देखते ही देखते बारातियों ने शादी में हंगामा खड़ा कर दिया। दूल्हा और दुल्हन के बीच जमकर कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि ग्रामीणों ने बारातियों को बंधक बना लिया। इस बीच किसी ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बारातियों को छुड़ाया। इसके बाद पुलिस दूल्हा और दुल्हन को लेकर थाने पहुंची। थाने में देर रात इस बात को लेकर बहस हुई कि दुल्हन यही है जिसे शादी से पहले दूल्हे को दिखाया था। लेकिन दूल्हा शादी करने से इंकार करने लगा। उसने कहा कि हमारे साथ धोखाधड़ी हुई है।   थाना परिसर में हुई शादी थानाधिकारी ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। इसके बाद दोनों पक्ष शादी का तैयार हो गए। इसके बाद पुलिस ने थाना परिसर में स्थित संतोषी माता के मंदिर में दूल्हे की शादी कराई जिससे उसकी पहले शादी तय हुई थी। थानाधिकारी ने कहा कि दूल्हे की शादी उसी लड़की से करवाई गई जिसकी उसके साथ शादी तय हुई। दोनों पक्षों को समझाकर शादी कराई गई।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read