Bihar:'लेडी सिंघम' के नाम से मशहूर IPS काम्या मिश्रा ने दिया इस्तीफा, जानिए वजह बिहार की मशहूर आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है. काम्या मिश्रा लेडी सिंघम के नाम से भी मशहूर हैं. IPS Kamya Mishra resigned: बिहार में 'लेडी सिंघम' के नाम से मशहूर आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. काम्या ने अपना इस्तीफा पुलिस हेडक्वार्टर में भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मुख्यालय ने उनके इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया है. जानकारी के अनुसार काम्या ने निजी कारणों से इस्तीफा सौंपा है. काम्या का नाम हालही में चर्चा में आया था, जब उन्हें वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या का केस सौंपा गया था. 'लेडी सिंघम' के नाम से मशहूर आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा हालांकि जीतन सहनी केस को सुलझा लिया गया है और अब काम्या ने नौकरी से इस्तीफा भी दे दिया है. काम्या के पति अवधेश सरोज भी आईपीएस अफसर हैं. काम्या मुख्य रूप से ओडिशा की रहने वाली हैं. उन्होंने अपने पहले ही अटेम्प्ट में यूपीएससी की परीक्षा क्लियर कर ली थी. बिहार के अपराधियों में काम्या का खौफ हैं. लेडी सिंघम के रूप में लोग उन्हें जानते हैं. आईपीएस अधिकारी अपने सख्त रवैये की वजह से जानी जाती हैं. 22 साल की उम्र में यूपीएससी का एग्जाम किया क्लियर काम्या की बात करें तो उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मशहूर कॉलेज लेडी श्रीराम से अपना ग्रेजुएशन किया. कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही काम्या ने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी. ग्रेजुएशन के बाद ही काम्या ने यूपीएससी की परीक्षा दी और पहले ही अटेम्प्ट में क्रैक कर लिया. 2019 में उन्होंने 172वीं रैंक हासिल की. काम्या ने महज 22 साल की उम्र में ही यूपीएससी परीक्षा क्लियर कर लिया था. करियर की शुरुआत हिमाचल कैडर से की, जिसके बाद उन्होंने बिहार कैडर में अपना ट्रांसफर करवा लिया. पति अवधेश सरोज भी IPS अधिकारी काम्या के पति अवधेश सरोज बिहार कैडर के पुलिस अधिकारी हैं. अवधेश ने आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग की और फिर 2021 में यूपीएससी का एग्जाम निकाला. दोनों ने उदयपुर में शादी रचाई और बिहार कैडर में काम कर रहे हैं. फिलहाल काम्या मिश्रा दरभंगा में ग्रामीण एसपी की तौर पर तैनात हैं. काम्या ने निजी कारणों की वजह से नौकरी से इस्तीफा दिया है. फिलहाल उनके इस्तीफे को मंजूरी नहीं दी गई है.
Education
Bihar:'लेडी सिंघम' के नाम से मशहूर IPS काम्या मिश्रा ने दिया इस्तीफा, जानिए वजह
Bihar:'लेडी सिंघम' के नाम से मशहूर IPS काम्या मिश्रा ने दिया इस्तीफा, जानिए वजह बिहार की मशहूर आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है. काम्या मिश्रा लेडी सिंघम के नाम से भी मशहूर हैं. IPS Kamya Mishra resigned: बिहार में 'लेडी सिंघम' के नाम से मशहूर आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
Google के AI फीचर पर मुकदमा, स्कूल Chromebook इस्तेमाल करने वाली 13 वर्षीय छात्रा के मामले ने बढ़ाई चिंता

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
