अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

बिहार में अपराधियों का बोलबाला, लूट का विरोध करने पर युवक को जिंदा जलाया

बिहार में आपराधिक मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा गया है कि वो सरेआम घटना को अंजाम देते हैं और प्रशासन बस मूक दर्शक बनी रहती है. ताजा मामला भागलपुर से है जहां एक बाइक सवार को लुटेरों ने मिलकर लूटने की कोशिश की और जब युवक ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उसे जिंदा जलाने की

बिहार में अपराधियों का बोलबाला, लूट का विरोध करने पर युवक को जिंदा जलाया

Article Advertisement

बिहार में आपराधिक मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा गया है कि वो सरेआम घटना को अंजाम देते हैं और प्रशासन बस मूक दर्शक बनी रहती है. ताजा मामला भागलपुर से है जहां एक बाइक सवार को लुटेरों ने मिलकर लूटने की कोशिश की और जब युवक ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उसे जिंदा जलाने की कोशिश की जिसमें वो बुरी तरह झुलस गया है. जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. बाइक सवार युवक को जिंदा जलाया दरअसल जिले के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर बाइपास के समीप लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने बाइक सवार युवक को जिंदा जला दिया. घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं, बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई है. घायल युवक की पहचान सजौर थाना क्षेत्र के दरियापुर निवासी मुकुल यादव के पुत्र सुरेश यादव के रूप में की गई है.   श्राद्ध कर्म से वापस लौट रह था युवक घटना की जानकारी मिलने के बाद मधुसुदनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पर उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि युवक श्राद्ध कर्म में भोज खाने के लिए गोराडीह के कदवा मोहनपुर गया था. वापस दरियापुर लौटने के दौरान किशनपुर बाइपास के समीप बदमाशों ने उसे घेर लिया और इस घटना को अंजाम दे दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read