राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में एक ही खेल परिसर में खिलाड़ियों को एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, फुटबॉल सहित 14 खेलों की सुविधा मिलेगी. प्रदेश के 8 संभागों और 38 जिलों में आउटडोर स्टेडियम बनाये जायेंगे, जिनमें राज्य स्तर तक के खेलों का आयोजन किया जाएगा. खिलाड़ियों को अब खेलने के लिए पटना या दूसरे राज्यों में आने-जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके साथ ही कला, संस्कृति और युवा विभाग पटना के कंकरबाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर की तर्ज पर सभी जिला मुख्यालयों के आउटडोर स्टेडियम विकसित करने की योजना बना रहा है. बता दें कि तिरहुत, सारण, दरभंगा, कोशी, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर तथा मगध प्रमंडल में आउटडोर स्टेडियम विकसित किया जाएगा और इसकी प्रक्रिया मई से तेज कर दी जाएगी. फिलहाल पटना प्रमंडल में स्टेडियम चालू है. संभाग के बाद जहानाबाद, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, आरा, सासाराम सहित सभी जिलों में सुविधाएं मिलेंगी. सभी जिलों में आउटडोर स्टेडियम के लिए अगले दो माह के भीतर जिले में जमीन का सर्वे शुरू कर दिया जाएग बिहार की युवा प्रतिभाओं को निखारने के लिए होगा ट्रेनिंग सेंटर आपको बता दें कि बिहार के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए प्रशिक्षण पर जोर दिया जा रहा है, इसके लिए राज्य भर के खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए 26 जिलों में खेल भवन बनाए जा रहे हैं. जिलों में सुविधा के अभाव में युवा और युवतियों के अंदर छिपी खेल प्रतिभाएं बाहर नहीं निकल पाती हैं, जिससे वो अपने मन को मर लेते हैं तो ऐसे युवा खिलाड़ियों को जिला स्तर पर ट्रेनिंग देने के लिए ट्रेनिंग सेंटर खोला जा रहा है. जिला स्तर पर आउटडोर स्टेडियम में एक सेंटर खोला जाएगा, जिसका नामी प्रशिक्षक रखे जाएंगे. एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, फुटबॉल सहित 14 तरह के खेलों की ट्रेनिंग देने के लिए ट्रेनर नियुक्त होंगे. साथ ही लोगों को ट्रेनिंग देने के लिए दूसरे राज्यों से भी ट्रेनर को बुलाया जाएगा. पटना शहर के पाटलिपुत्र खेल परिसर की तर्ज पर प्रदेश के सभी संभागों में खिलाड़ियों के लिए आउटडोर स्टेडियम की सुविधा उपलब्ध होगी. इसको लेकर विभाग खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार तत्पर है. आने वाले दिनों में युवक-युवतियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा. खेलों को बढ़ावा देने के लिए 312 ब्लॉकों में निर्माण को मिली मंजूरी साथ ही आपको बताते चलें कि राज्य के सभी 534 प्रखंडों में स्टेडियम के निर्माण के लिए मंजूरी देदी गई है. इइस योजना के तहत 312 प्रखंडों में निर्माण की स्वीकृति दी गई है, जिसमें 221 प्रखंडों में स्टेडियम का निर्माण किया जा चुका है. शेष 222 प्रखंडों में से वर्ष 2022-23 में 27 प्रखंडों में स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गयी है. इसमें 27 में 4 प्रखंडों में 400 मीटर तथा शेष 23 में 200 पटरियां बनाई जाएंगी. शेष प्रखंडों में भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति नहीं दी जा सकी. नए आउटडोर स्टेडियम में पीसीसी प्लेटफॉर्म, शौचालय, चेंजिंग रूम, पवेलियन बिल्डिंग, कॉमन मल्टी एक्टिव जोन, लॉबी, रैंप आदि सुविधाएं उपलब्ध होंगी.
Article Advertisement
India
अगले दो महीने में शुरू होने जा रहा है बिहार का सर्वे, इन जिलों में विकसित होगा आउटडोर स्टेडियम
राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में एक ही खेल परिसर में खिलाड़ियों को एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, फुटबॉल सहित 14 खेलों की सुविधा मिलेगी. प्रदेश के 8 संभागों और 38 जिलों में आउटडोर स्टेडियम बनाये जायेंगे, जिनमें राज्य स्तर तक के खेलों का आयोजन किया जाएगा. खिलाड़ियों को अब खेलने

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

India
अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त बनाने का लक्ष्य; AAP ने उठाए सवाल

India
SIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाब

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
