अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

बिहार में सुबह सुबह सहमें लोग, कई जिलों में भूकंप के झटके

बिहार के सिमांचल इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां सुबह सुबह लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए. भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई है. पुर्णिया के साथ -साथ कटिहार, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल सहित बंगाल के हिस्से में इसे महसूस किया गया है. बताया जा रहा है कि सुबह 5:35 बजे इसे महसूस

बिहार में सुबह सुबह सहमें लोग, कई जिलों में भूकंप के झटके

Article Advertisement

बिहार के सिमांचल इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां सुबह सुबह लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए. भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई है. पुर्णिया के साथ -साथ कटिहार, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल सहित बंगाल के हिस्से में इसे महसूस किया गया है. बताया जा रहा है कि सुबह 5:35 बजे इसे महसूस किया गया है. भूकंप का सेंटर बनमनखी बताया जा रहा है. इस भूकंप से बिहार और नेपाल दोनों ही सहम गया. दोनों ही जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. पटना तक के कई जिलों में भी भूकंप के झटके National Center for Seismology के अनुसार सुबह तकरीबन 5 बजकर 31 मिनट पर 4.8 रिक्टर स्केल के भूकंप से दोनों ही देश दहल गया. जहां नेपाल के कुछ इलाकों में इसे महसूस किया गया तो वहीं बिहार के सिमांचल इलाके में लोगों ने भूकंप के झटके को महसूस किया. आपको बता दें कि किशनगंज समेत बिहार के अन्य जिलों में भी इसे महसूस किया गया है. वहीं, पटना तक के कई जिलों में भूकंप के झटके को लोगों ने महसूस किया है. कोई भी नुकसान नहीं हुआ हालांकि भूकंप के कारण किसी भी हताहतत की अभी तक खबर नहीं है. सुबह का समय था इसलिए सभी लोग अपने घरों में थे. जैसे ही भूकंप आया सभी लोग सहम गए और अपने घरों से बाहर निकल आए. बता दें कि भारत-नेपाल से सटे जिलों मधुबनी, समस्तीपुर, अररिया, कटिहार, सीतामढ़ी सहित कई जिलों में इसे मासूस किया गया है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read