अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
India

बच्चों की लड़ाई में दो गुट आपस में भिड़े, जमकर हुई पत्थरबाजी, 6 लोग घायल

दरभंगा जिले में बच्चों की लड़ाई इतना बड़ी हो गई कि दो गुट आपस में भिड़ गए और जमकर पत्थरबाजी हुई. बताया जा रहा है कि छोटी से बात को लेकर बच्चों में लड़ाई हो गई और देखते ही देखते ये झगड़ा इतना बढ़ गया कि दो गुट आपस में भिड़ गया और फिर जमकर रोड़े बाजी हुई. जिसमें 6 से भी अधिक लोग घायल हो गए. जिनका इलाज अस्पता

बच्चों की लड़ाई में दो गुट आपस में भिड़े, जमकर हुई पत्थरबाजी, 6 लोग घायल

Article Advertisement

दरभंगा जिले में बच्चों की लड़ाई इतना बड़ी हो गई कि दो गुट आपस में भिड़ गए और जमकर पत्थरबाजी हुई. बताया जा रहा है कि छोटी से बात को लेकर बच्चों में लड़ाई हो गई और देखते ही देखते ये झगड़ा इतना बढ़ गया कि दो गुट आपस में भिड़ गया और फिर जमकर रोड़े बाजी हुई. जिसमें 6 से भी अधिक लोग घायल हो गए. जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया. मामूली झगड़े ने लिया विकराल रूप दरअसल दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के मास्टर चौक पर गुरुवार की शाम दो बच्चों के बीच मामूली झगड़ा हो गया. जिसके बाद झगड़ा इतना बढ़ गया कि बच्चों के झगड़े ने उग्र रूप ले लिया. दोनों गुटों के बीच लगभग आधा घंटा जमकर रोड़ेबाजी हुई, जिसमें एक गुट के लगभग 6 लोग घायल हो गए. वहीं, चार मोटरसाइकिल को भी आग के हवाले कर दिया गया. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया. फिलहाल वहां की स्थिति तनावपूर्ण है. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया   वहीं, घटना की सुचना मिलते ही वरीय अधिकारी के निर्देश पर घटनास्थल पर बिरौल डीएसपी, एसडीओ के साथ ही बेनीपुर डीएसपी सहित कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. डीएसपी के नेतृत्व में घटनास्थल के समीप सभी घरों के छत को सर्च किया गया और माइकिंग के द्वारा लोगों को अफवाह पर ध्यान ना देने की अपील की गई. साथ ही लोगों को भरोसा दिया गया कि पुलिस प्रशासन आपके साथ हैं.   भारी संख्या में पुलिस बल को किया गया तैनात इस मामले में डीएसपी मनीष चंद्र चौधरी ने बताया की बच्चों की मामूली विवाद के कारण दो गुट आपस में भिड़ गए. इस दौरान दोनों पक्षो के द्वारा पत्थरबाजी की गई. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. सुरक्षा के मद्देनजर घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. पुलिस मौके पर कैम्प कर रही है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read