अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

बिहार में एक बार फिर मॉब लिंचिंग, युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

राज्य में आपराधिक घटनाएं आय दिन बढ़ते ही जा रहे हैं. जिस पर पुलिस भी लगाम नहीं लगा पा रही है. बेगूसराय में देर शाम सोमवार को अपराधियों ने आरजेडी नेता व पूर्व मुखिया सुखराम महतो को गोली मार दी. जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. इस घटना से ग्रामीण काफी आक्रोशित थे और आज

बिहार में एक बार फिर मॉब लिंचिंग, युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Article Advertisement

राज्य में आपराधिक घटनाएं आय दिन बढ़ते ही जा रहे हैं. जिस पर पुलिस भी लगाम नहीं लगा पा रही है. बेगूसराय में देर शाम सोमवार को अपराधियों ने आरजेडी नेता व पूर्व मुखिया सुखराम महतो को गोली मार दी. जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. इस घटना से ग्रामीण काफी आक्रोशित थे और आज सुबह भीड़ ने आरोपी युवक को पकड़कर पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी. इस घटना के बाद एक बार फिर पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं. पूर्व मुखिया को गोली मारकर किया घायल दरअसल कल देर शाम अपराधियों ने बीरपुर थाना क्षेत्र के गेंहरपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सुखराम महतो को गोली मारकर घायल कर दिया था. बताया जा रहा है कि वो अपने बाइक से घर लौट रहा थे तभी अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया. इस घटना से आक्रोशित भीड़ ने आरोपी युवक को पकड़कर पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी . आरोपी को ग्रमीणों ने पकड़ लिया घटना बीरपुर थाना क्षेत्र की है. मृतक युवक की पहचान बीरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले सौरभ कुमार के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि सौरव कुमार के द्वारा पूर्व मुखिया को गोली मारकर घायल कर दिया गया था. इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी सौरभ कुमार को पकड़ लिया और मॉब लिंचिंग के तहत पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी.   मोब लिंचिंग जैसी घटना को दिया गया अंजाम वहीं, एसपी ने इस मामले में दावा किया था कि जल्द ही अपराधियों को चिन्हित कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी, लेकिन इसी बीच उग्र ग्रामीणों ने आरोपी सौरभ कुमार को पकड़ लिया और एक बार फिर मोब लिंचिंग जैसी घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि पूर्व मुखिया सुखराम महतो पर हमला करने के बाद आरोपी सौरव कुमार गांव में ही कहीं छिपा हुआ था. जहां पर ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी. ग्रामीणों के द्वारा उसकी इतनी पिटाई की गई कि सदर अस्पताल जाते हुए रास्ते में ही सौरव कुमार की मौत हो गई. फिलहाल वीरपुर थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंच कर पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read