अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

बिहार में ट्रक-ऑटो की टक्कर में 5 की मौत, कई घायल

बिहार के सीतामढ़ी जिले में बुधवार को एक ट्रक और ऑटो की सीधी टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन से चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों मे दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक, पकड़ी एफ सी आई गोदाम के पास हुई इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। मृतक के परिजन मोहम

बिहार में ट्रक-ऑटो की टक्कर में 5 की मौत, कई घायल

Article Advertisement

बिहार के सीतामढ़ी जिले में बुधवार को एक ट्रक और ऑटो की सीधी टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन से चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों मे दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक, पकड़ी एफ सी आई गोदाम के पास हुई इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही पांच लोगों की मौत हो गई।

Article Advertisement

मृतक के परिजन मोहम्मद जाबिर नदाफ ने बताया कि उसके बेटे इबरान की शादी थी। मंगलवार दिन में शादी हुई थी शाम को बारात लौटी थी। उसी शादी में शामिल होने के लिए उनकी बेटी के परिजन सोनबरसा थाना क्षेत्र के बसहिया गांव से हरपुरवा आए थे। बुधवार को वे सभी ऑटो से अपने घर बसहिया जा रहे थे। इसी दौरान सीतामढ़ी की तरफ से आ रहा एक ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परचखे उड़ गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है। घायलों मे दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। पुलिस घटनास्थल पहुंचकर लोगों को समझाने में जुटी है।   डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ seemanchallive टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read