बिहार में कहर बनकर बरस रही बारिश, सड़कें बनी जरिया, जलमग्न हो रहे शहर पूरे देश में मानसून की दस्तक हो गई है. बिहार में भी कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है. पूरे देश में मानसून की दस्तक हो गई है. बिहार में भी कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है. हालांकि लोगों को उम्मीद थी कि बारिश से उन्हें गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन राहत अब आसमानी आफत बन गई है और इस सब के बीच शासन-प्रशासन की बदइंतजामी लोगों के लिए दोहरी मार से कम नहीं है. बारिश का ऐसा प्रहार हुआ है कि सड़क, गलियां, गांव और घर... सब जलमग्न हो गए हैं. देश के कई राज्यों में मॉनसून की एंट्री हो गई है और मानसून अब अपने पूरे शबाब पर है. बिहार के कई जिलों में भारी बारिश के बाद हालात बदतर हो गए हैं और मानसून की पहली बारिश ने ही बिहार में शासन और प्रशासन के दावों की पोल खोल कर रख दी है. कई इलाकों में धंसी सड़क महज कुछ घंटे की बारिश में राजधानी पटना के VVIP इलाकों में जल जमाव हो गया है. कई रिहायशी इलाकों की सड़क भी धंस गई. एक जगह तो जज साहब के बाल-बाल बचने की खबर भी है. दरअसल पटना के वीर चंद्र पटेल मार्ग पर पटना हाईकोर्ट के जज रहते हैं. उन्होंने सुबह 4 बजे कैब बुक की और उस वक़्त बारिश बहुत तेज हो रही थी और ऐसे में जब कैब उन्हें लेने उनके घर तक पहुंची तभी सड़क बीच से धंस गई और गाड़ी सड़क के अंदर जा घुसी. सुपौल में सड़कों पर जलजमाव सुपौल में 2 दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश आफत बन गई है. इस बीच सुपौल नगर परिषद के ज्यादातर हिस्सों में सड़कों पर जलजमाव हो गया है. सबसे बदतर हालत वीणा रोड की है. जहां इंजीनियरिंग कॉलेज और पारा मेडिकल संस्थान जाने वाली मुख्य सड़क पानी पानी हो चुकी है. जर्जर सड़क पर जलजमाव हादसे को दावत दे रहा है. लोगों की आवाजाही ठप हो गई है. उफान पर कोसी इस बीच बारिश के बाद कोसी भी उफान पर है. सुपौल में बारिश हो रही है साथ ही नेपाल में भी रुक रुककर बारिश हो रही है. जिसके वजह से नदी में जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बीच कोसी बराज से 95 हजार 515 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हो चुका है. जिसके बाद नदी के आस-पास के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है. कुल मिलाकर बिहार के ज्यादातर जिलों में मानसून की बारिश कहर बनकर बरस रही है. बारिश के प्रहार के बीच प्रशासन की लापरवाही की दोगुनी मार जनता झेलने को मजबूर हैं.
Article Advertisement
Bihar
बिहार में कहर बनकर बरस रही बारिश, सड़कें बनी जरिया, जलमग्न हो रहे शहर
बिहार में कहर बनकर बरस रही बारिश, सड़कें बनी जरिया, जलमग्न हो रहे शहर पूरे देश में मानसून की दस्तक हो गई है. बिहार में भी कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है. पूरे देश में मानसून की दस्तक हो गई है. बिहार में भी कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है. हालांकि लोगों को उम्मीद थी क

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला मोर्चा, जन सुराज प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे; अब JDU क्या करेगी?

Bihar
बिहार CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दीपक कुमार को हटाकर मिली नई जिम्मेदारी; जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar
चिराग पासवान की नाराजगी के पीछे क्या है? बिहार NDA में कानून-व्यवस्था से लेकर पार्टी की मांगों तक उठे सवाल

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
