अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

समस्तीपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद, सड़क बना रहे मजदूरों के कैंप पर फेंका बम

समस्तीपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद, सड़क बना रहे मजदूरों के कैंप पर फेंका बम   समस्तीपुर के बंगरा इलाके के सेवा सदन से कोठिया चौक होते हुए बंगरा घाट तक सड़क बना रही एजेंसी सोना यूनिकॉर्न प्राइवेट लिमिटेड के मजदूरों के कैंप पर बदमाशों ने बमबाजी की.   समस्तीपुर के बंगरा इलाके के सेवा सदन स

समस्तीपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद, सड़क बना रहे मजदूरों के कैंप पर फेंका बम

Article Advertisement

समस्तीपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद, सड़क बना रहे मजदूरों के कैंप पर फेंका बम   समस्तीपुर के बंगरा इलाके के सेवा सदन से कोठिया चौक होते हुए बंगरा घाट तक सड़क बना रही एजेंसी सोना यूनिकॉर्न प्राइवेट लिमिटेड के मजदूरों के कैंप पर बदमाशों ने बमबाजी की.   समस्तीपुर के बंगरा इलाके के सेवा सदन से कोठिया चौक होते हुए बंगरा घाट तक सड़क बना रही एजेंसी सोना यूनिकॉर्न प्राइवेट लिमिटेड के मजदूरों के कैंप पर बदमाशों ने बमबाजी की. इस दौरान बदमाशों ने जहां बम फेंककर दहशत फैलाई. वहीं, रंगदारी की भी मांग की है. इस मामले में एजेंसी के मैनेजिंग डायरेक्टर नवीन कुमार ने थाना में लिखित शिकायत दी है. वहीं, वारदात की जानकारी के बाद बंगरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. सड़क बना रहे मजदूरों के कैंप पर फेंका बम एजेंसी के मैनेजिंग डायरेक्टर ने बताया कि रात 2:30 बजे 15-20 की संख्या में बदमाश आए थे. बदमाशों ने पहले मारपीट करते हुए मजदूरों के कैंप को खुलवाने का प्रयास किया. जब मजदूरों ने उनसे मुकाबला किया और कैंप नहीं खोला तो रंगदारी की बात करते हुए मकान की खिड़कियों पर बम फेंक दिया. बम फेंकने वाले बदमाशों की तलाश जारी मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मौके से बम के अवशेष बरामद किए हैं. वहीं, बमबाजी के निशान भी पुलिस को मिले हैं. इस वारदात के बाद से मजदूरों में डर का माहौल है. वो लोग काम पर जाने से भी डर रहे हैं. वहीं, कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर ने यह भी जानकारी दी है कि पूर्व में भी इस तरह की वारदात हुई थी. बेगूसराय में कार्य एजेंसी के दो मजदूरों की हत्या रंगदारी के लिए कर दी गई थी. वहीं, बंगरा थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि एजेंसी की तरफ से आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और बम फेंकने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read