बिहार विधानसभा में जाति जनगणना पर हंगामा; BJP विधायकों ने मांगा नीतीश का इस्तीफा, अब आगे क्या?
बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पहले दिन भाजपा विधायकों ने जाति जनगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाया तो इसके जवाब में जनता दल यूनाइटेड ने केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश में यह सर्वे करवाए जाने की मांग की है।
राजधानी पटना में सोमवार को शुरू हुआ बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र पहले दिन ही हंगामे की भेंट चढ़ गया।
आज यहां भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने राज्य में अपराध, भ्रष्टाचार और जातीय गणना के मुद्दों पर जमकर बवाल काटा।
भाजपाइयों का आरोप था कि जातीय जनगणना में बहुत बड़ा गड़बड़झाला है और इसी आरोप को लेकर वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग पर उतर आए।
इसके बाद सदन की आज की कार्यवाही स्थगित हो गई।
उधर, इसी के साथ अगले चार दिन और इसी तरह हंगामा होने के आसार नजर आ रहे हैं।
श्रद्धांजलि प्रस्ताव के बाद कार्यवाही स्थगित बता दें कि रविवार को ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर थे तो उन्होंने बीजेपी का एजेंडा सेट कर दिया था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी जाति आधारित जनगणना को ही मुद्दा बनाएगी।
सोमवार को विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हुआ तो दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दिए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के विधायक विरोध प्रदर्शन पर उतर आए।
राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर हंगामा करने के अलावा भाजपा विधायकों ने जातीय जनगणना में गड़बड़ी का आरोप लगा हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस्तीफे की मांग की और जमकर नारे लगाए।
इसी हंगामे के बीच अध्यक्ष ने दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद विधानसभा की कार्यवाही अगले दिन के लिए स्थगित कर दी।
< > जनता दल यूनाइटेड ने बोला भाजपा पर हमला हालांकि आज के हंगामे ने एक नए मुद्दे को जन्म दे दिया।
जनता दल यूनाइटेड ने भाजपा को लपेटे में ले लिया।
इस मुद्दे पर फिलहाल जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि भाजपा के सामने प्रस्ताव रख दिया कि अगर जाति आधारित जनगणना में गड़बड़ी है तो केंद्र सरकार खुद ही पूरे देश मे जाति आधारित जनगणना करवा ले।
साथ ही उन्होंने प्रदेश में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार नहीं होने की बात कही है।
हमास के पक्ष में बोलने पर सहयोगी पार्टी पर बरसे जदयू नेता इसके अलावा जेडीयू ने अपनी ही सहयोगी पार्टी पर पलटवार करते हुए कहा कि सदन के भीतर माले की एक हरकत पर गहरी नाराजगी जताई है।
इस बारे में पार्टी के विधायक डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि यह दुखद है।
जिस तरह से हमास ने इजराइल में घुसकर महिलाओं के साथ रेप किया-बच्चों के साथ दरिंदगी की, बावजूद इसके अगर कोई उसके पक्ष में बोलता है तो इससे दुखद कुछ नहीं हो सकता।
ऐसे लोगों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए।
वहीं आज के भाजपाइयों के हंगामे को लेकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने साफ कर दिया है कि बीजेपी के विरोध और इस्तीफा मांगने से कुछ नहीं होगा।
सदन में सकारात्मक चर्चा होगी।
Article Advertisement
Crime
बिहार विधानसभा में जाति जनगणना पर हंगामा; BJP विधायकों ने मांगा नीतीश का इस्तीफा, अब आगे क्या?
बिहार विधानसभा में जाति जनगणना पर हंगामा; BJP विधायकों ने मांगा नीतीश का इस्तीफा, अब आगे क्या? बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पहले दिन भाजपा विधायकों ने जाति जनगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाया तो इसके जवाब में जनता दल यूनाइटेड ने केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश में यह सर्वे करवाए जाने की मांग

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
