मधेपुरा में इलाज की जगह तंत्र-मंत्र पर भरोसा कर रहे लोग, डॉक्टरों ने लगाई जमकर फटकार डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव लगातार राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करने का लगातार दावा करते हैं, लेकिन उनके इस दावे की पोल मधेपुरा के सरकारी अस्पताल ने खोल दी है. Bihar Health System: बिहार की सियासत दिन-ब-दिन गर्म होती नजर आ रही है. वहीं 2024 लोकसभा चुनाव से पहले सभी राजनीति पार्टियां वोटर्स को लुभाने में जुटी हुई है. इस बीच बिहार के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव लगातार राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करने का दावा करते हैं, लेकिन उनके इस दावे की पोल मधेपुरा के सरकारी अस्पताल ने खोल दी है. बता दें कि मधेपुरा सदर अस्पताल से जो तस्वीर सामने आई है उसे देखकर ऐसा लग रहा है मानो बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था से लोगों का भरोसा उठ गया है और लोग अब तंत्र-मंत्र के भरोसे अपनी जिंदगी जी रहे हैं. साथ ही मधेपुरा के सदर अस्पताल के डॉक्टर को शायद सक्षम नहीं हैं, इसलिए लोग तांत्रिकों से अपना इलाज करा रहे हैं. आपको बता दें कि यह पूरा मामला मधेपुरा के सदर अस्पताल का है जहां एक तांत्रिक द्वारा झाड़-फूंक और तंत्र मंत्र करने का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है. वहीं देवन ठाकुर नाम के बुजुर्ग पहले से ही इलाज के लिए अस्पताल के बेड पर भर्ती हैं. उसकी तबीयत में सुधार नहीं होता देख उसके परिवार ने तांत्रिक को बुलाया और तांत्रिक ने अस्पताल में ही मरीज पर झाड़-फूंक करना शुरू कर दिया और जब इसकी भनक अस्पताल के डॉक्टरों को लगी तो वे हरकत में आये और तांत्रिक के साथ-साथ मरीज के परिजनों को भी जमकर फटकार लगायी. वहीं ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर जब मरीज का हाल जानने के लिए वार्ड में पहुंचे तो उन्होंने तांत्रिक को मरीज पर झाड़-फूंक करते देखा, जिसके बाद डॉक्टर भड़क गए और उन्होंने मरीज और उसके परिजनों को जमकर फटकार लगाई, लेकिन इसके बावजूद भी परिजन समझने को तैयार नहीं हुए तो उन्हें समझा-बुझाकर तांत्रिक को अस्पताल से बाहर निकाला गया. फिलहाल अभी भी मरीज का इलाज सदर अस्पताल मधेपुरा में चल रहा है. थ ही आपको बता दें कि इसे अंध विश्वास कहें या अस्पताल में व्यवस्था की कमी, लेकिन अस्पताल में सरकारी व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है. वहीं इसको लेकर स्थानीय लोगों ने कहा कि, ''सरकारी व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण यहां मरीजों का इलाज सही तरीके से नहीं हो पा रहा है. इसलिए मरीज के परिजन झाड़-फूंक का सहारा लेने को मजबूर हो गए हैं. वैसे इस तरह की वारदात हम अक्सर कहीं न कहीं सुनते रहते हैं, जो कि जल्द से जल्द बंद करना चाहिए.''
Article Advertisement
Bihar
मधेपुरा में इलाज की जगह तंत्र-मंत्र पर भरोसा कर रहे लोग, डॉक्टरों ने लगाई जमकर फटकार
मधेपुरा में इलाज की जगह तंत्र-मंत्र पर भरोसा कर रहे लोग, डॉक्टरों ने लगाई जमकर फटकार डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव लगातार राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करने का लगातार दावा करते हैं, लेकिन उनके इस दावे की पोल मधेपुरा के सरकारी अस्पताल ने खोल दी है. Bihar Health System: बि

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला मोर्चा, जन सुराज प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे; अब JDU क्या करेगी?

Bihar
बिहार CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दीपक कुमार को हटाकर मिली नई जिम्मेदारी; जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar
चिराग पासवान की नाराजगी के पीछे क्या है? बिहार NDA में कानून-व्यवस्था से लेकर पार्टी की मांगों तक उठे सवाल

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
