अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Education

SI प्रभात रंजन को आखिरी विदाई, गार्ड ऑफ ऑनर देते साथियों की आंखें छलकीं, पिता-पत्नी ने किया सैल्यूट

SI प्रभात रंजन को आखिरी विदाई, गार्ड ऑफ ऑनर देते साथियों की आंखें छलकीं, पिता-पत्नी ने किया सैल्यूट एसआई प्रभात रंजन की पत्नी पूजा कुमारी, शिव नारायण साह और दोनों बच्चों ने रोती आंखों के साथ शहीद को सैल्यूट कर अंतिम विदाई दी।   बिहार के जमुई में बालू माफिया को रोकते हुए अपने प्राणों की आहूति दे

SI प्रभात रंजन को आखिरी विदाई, गार्ड ऑफ ऑनर देते साथियों की आंखें छलकीं, पिता-पत्नी ने किया सैल्यूट

Article Advertisement

SI प्रभात रंजन को आखिरी विदाई, गार्ड ऑफ ऑनर देते साथियों की आंखें छलकीं, पिता-पत्नी ने किया सैल्यूट एसआई प्रभात रंजन की पत्नी पूजा कुमारी, शिव नारायण साह और दोनों बच्चों ने रोती आंखों के साथ शहीद को सैल्यूट कर अंतिम विदाई दी।   बिहार के जमुई में बालू माफिया को रोकते हुए अपने प्राणों की आहूति देने वाले एसआई प्रभात रंजन के पार्थीव शरीर को घर पहुंचा दिया गया है। वैशाली जिले के ख्वाअजपुर थाना क्षेत्र के बालिगांव के रहने वाले शहीद एसआई प्रभात रंजन के पार्थीव शरीर को देखने के बाद से ही पूरे गांव का में कोहराम मच गया। गांव में मौजूद सभी लोगों की आंखें नम थी। वहीं, एसआई प्रभात रंजन के पत्नी पूजा कुमारी, शिव नारायण साह और दोनों बच्चों की हालात तो देखने लायक तक नहीं थी, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने शहीद को सैल्यूट कर अंतिम विदाई दी। SI प्रभात रंजन को गार्ड ऑफ ऑनर बिहार पुलिस के जवानों ने एसआई प्रभात रंजन को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी। इस दौरान वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम थी, जिसमे दर्द साफ छलक रहा था। वैशाली एसपी रवि रंजन महुआ एसडीपीओ सुरभी सुमन पातेपुर विधायक लखेंद्र कुमार रौशन समेत कई गण्यमान्य लोग मौजूद थे।   पत्नि के लिए अनुकंपा नियुक्ति की मांग इस संबंध में पातेपुर विधायक लखेंद्र कुमार रौशन ने बिहार सरकार से शहीद दरोगा प्रभात रंजन की पत्नि को अनुकंपा नियुक्ति पत्र देकर नौकरी समेत 25 लाख़ रुपए के साथ एक करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग की है। उन्होनें कहा की बिहार में शराब माफिया और बालू खनन माफिया निश्चित तौर पर पुलिस पर हावीं हो चुकी है जिसको लेकर माफियाओं में सरकार के प्रशासन का डर पूरी तरह से समाप्त हो गया है। शिक्षा मंत्री का बयान विधायक ने हाजीपुर में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बयान को लेकर कहा की अभी दुख का समय है मैं राजनीतिक नहीं करना चाहता हूं, जिस तरह से बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री ने बयान दिया है वो बिल्कुल सही नहीं है। यदि शिक्षा मंत्री के बेटे की शहादत होती या बिहार सरकार के किसी मंत्री के बेटे की शहादत होती तो उस समय पूछते उन पर क्या बीतती है। ये है मामला बता दें कि, बिहार के जमुई में मंगलवार की सुबह पुलिस की टीम सड़क पर चेकिंग कर रही थी। उसी सड़क पर बालू माफिया का एक ट्रैक्टर पहुंचा, पुलिस जब इसकी चैकिंग करने गई तो इस ट्रैक्टर ने पुलिस वालों के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी और उन्हें कुचल कर आगे चली गई। इस घटना में एक पुलिसकर्मी की मौके पर मौत हो गई। वहीं, एक गंभीर रूप से घायल हैं।    

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read