Chhath से पहले नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान बुधवार शाम को नई दिल्ली से दरभंगा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक आग लग गई।
बीते तीन दिन में इस तरह की यह दूसरी घटना है।
इससे पहले अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस में भी आग लग गई थी।
पूर्वांचल के सबसे बड़े त्यौहारों में से एक छठ पूजा से पहले बुधवार को एक रेल हादसे की खबर आई है।
उत्तर प्रदेश के इटावा में नई दिल्ली से दरभंगा जा रही एक ट्रेन में अचानक आग लग गई।
गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
बताया जा रहा है कि ट्रेन में सवार क्षमता से लगभग दोगुणा से भी ज्यादा यात्रियों ने बड़ी मुश्किल से कूदकर अपनी जान बचाई।
इसके बाद चंद लम्हों में ही ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह जलकर राख हो गई।
उधर, उल्लेखनीय पहलू है कि बीते दिन दिन में इस तरह की यह दूसरी घटना है।
इससे पहले रविवार सुबह बिहार के गोरौल में ट्रेन नंबर 09465 अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल की स्लीपर बोगी में भी आग लग गई थी।
गुरुवार शाम 5 बजकर 10 मिनट पर इटावा के नजदीक की है घटना घटना शाम 5 बजकर करीब 10 मिनट पर इटावा जिले से गुजरते नई दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर घटी है।
इस बारे में इटावा के स्टेशन सुपरिंटेंडेंट पूरण मल मीणा ने बताया कि नई दिल्ली से बिहार के दरभंगा जा रही ट्रेन हमसफर एक्सप्रेस के एस-4 स्लीपर कोच में आज शाम को अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
आनन-फानन में ट्रेन कोइटावा रेलवे स्टेशन से पहले रोका गया।
बताया जा रहा है कि ट्रेन में सवार यात्री अपनी जान बचाने के लिए कूदकर ट्रैक पर आकर खड़े हो गए।
उधर, रेलवे के प्रशासनिक अफसरों और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) लगभग आधे घंटे के बाद आग पर काबू पाया।
ब्रेक शू चिपक जाने से हुआ हादसा स्टेशन सुपरिंटेंडेंट पूरण मल मीणा ने बताया कि लगभग 40 मिनट की देरी के बाद 5 बजकर 50 मिनट पर ट्रेन को आगे इसके गंतव्य की तरफ रवाना कर दिया गया।
उनके अनुसार दुर्घटना की शिकार ट्रेन हमसफर एक्सप्रेस में सवार कुछ यात्रियों ने बताया कि पहिये में ब्रेक शू चिपक जाने के कारण अचानक धुआं उठने लग गया।
इसके बाद जैसे ही ट्रेन को रोकने की जुगत लगाई गई, देखते ही देखते पूरी बोगी आग की लपटों में घिर गई।
तीन दिन पहले अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल हुई थी हादसे का शिकार उधर, इससे तीन दिन पहले रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे बिहार के गोरौल में अहमदाबाद से चलकर दरभंगा आने वाली ट्रेन नंबर 09465 अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल में भी आग लग गई थी।
रेलवे के मुताबिक ट्रेन के कोच नंबर एस-5 में ब्रेक से अचानक आग की लपटें उठने लग गई तो नजर पड़ते ही ड्यूटी पर तैनात एसएम ने वाकी-टाकी पर ट्रेन के चालक और गार्ड को जानकारी दी तो तेज रफ्तार से दौड़ रही ट्रेन को पूरी सूझ-बूझ के साथ रोका गया।
इसके बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई, यात्री नीचे कूदना शुरू हो गए।
इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।
हालांकि छठ के मौके पर घर लौट रहे और मुजफ्फरपुर तक यात्रा करने वाले देवरिया, साहेबगंज, मीनापुर, पारू तक के यात्रियों को इससे उतरकर ऑटो से आगे जाना पड़ा।
करीब 45 मिनट तक ट्रेन गोरौल स्टेशन से थोड़ी दूर उत्तर 23 और 22 नंबर रेलवे गुमटी के बीच रुकी रही, जिसके चलते जाम भी लग गया था।
Article Advertisement
India
Chhath से पहले नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
Chhath से पहले नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान बुधवार शाम को नई दिल्ली से दरभंगा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक आग लग गई। बीते तीन दिन में इस तरह की यह दूसरी घटना है। इससे पहले अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस में भी आग लग गई थी। पूर्वांचल के सबसे बड़े त्यौहारों मे

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

India
अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त बनाने का लक्ष्य; AAP ने उठाए सवाल

India
SIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाब

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
