अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

बिहार में Mob Lynching, मर्डर करके भाग रहे शख्स को लोगों ने पीट-पीट कर मार दिया

बिहार में Mob Lynching, मर्डर करके भाग रहे शख्स को लोगों ने पीट-पीट कर मार दिया बिहार में मुखिया प्रत्याशी की हत्या करके भाग रहे आरोपियों को लोगों ने पकड़कर मारा। जिस दौरान दोनों आरोपियों की भी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची। गांव की स्थिती को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया

बिहार में Mob Lynching, मर्डर करके भाग रहे शख्स को लोगों ने पीट-पीट कर मार दिया

Article Advertisement

बिहार में Mob Lynching, मर्डर करके भाग रहे शख्स को लोगों ने पीट-पीट कर मार दिया बिहार में मुखिया प्रत्याशी की हत्या करके भाग रहे आरोपियों को लोगों ने पकड़कर मारा। जिस दौरान दोनों आरोपियों की भी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची।

Article Advertisement

गांव की स्थिती को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया। बिहार में एक साथ तीन हत्या होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दरअसल मामला बिहार केसासाराम जिले का है जहां आज शिवाबाहर पंचायत के मुखिया उम्मीदवार विजय सिंह की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। भाग रहे दोनों आरोपियों को भीड़ ने पकड़ लिया और भीड़ के द्वारा पिटाई के दौरान दोनों अपराधियों की मौत हो गई। घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पंहुची। पुलिस ने मुखिया और दोनों आरोपियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव की स्थिती को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया। मुखिया के हत्यारे को भीड़ ने पीट-पीटकर मार दिया सुरपुरा थाना क्षेत्र के कल्याणी गांव के रहने वाले मुखियाप्रत्याशी विजेंद्र सिंह अपनी जमीन पर मकान बनवा रहे थे। इस दौरान सुबह दो अज्ञात बदमाशों ने उनको उनके घर के सामने गोली मार दी। गोली लगने से विजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। उग्र भीड़ ने हत्या कर भाग रहे दो अपराधियों को रास्ते से पकड़ लिया। भागने की कोशिश कर रहे अपराधियों को भीड़ ने पकड़ कर मारा इस दौरान दोनों अपराधियों के भी मौके पर मौत हो गई। एक साथ तीन मौत से गांव में तनाव का माहौल एक साथ तीन मौत से पूरे गांव में तनाव का माहौल है। गांव वालों ने पुलिस को हत्या की सूचना दी। सूचना पाते ही पुलिस अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने मुखिया प्रत्याशी और दोनों अपराधियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि दोनों अपराधियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। मुखिया की हत्या की वजह भी अभी पता नहीं चल पाई है। स्थानीय लोगों के अनुसार पुरानी रंजिश का मामला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है गांव की स्थिति को देखते हुए गांव में हरी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read