अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

बिहार में शराबबंदी का गजब खेल, एक बोतल दीजिए नहीं होगी जेल, थाने की वायरल हुई तस्वीर

बिहार में शराबबंदी का गजब खेल, एक बोतल दीजिए नहीं होगी जेल, थाने की वायरल हुई तस्वीर मामला राघोपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर पंचायत का है, जहां एक युवक को दो बोतल शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया और फिर उसे बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया। यूं तो लाख दावे किए जाते हैं कि बिहार शराब मुक्त हो गया

बिहार में शराबबंदी का गजब खेल, एक बोतल दीजिए नहीं होगी जेल, थाने की वायरल हुई तस्वीर

Article Advertisement

बिहार में शराबबंदी का गजब खेल, एक बोतल दीजिए नहीं होगी जेल, थाने की वायरल हुई तस्वीर मामला राघोपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर पंचायत का है, जहां एक युवक को दो बोतल शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया और फिर उसे बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया।

Article Advertisement

यूं तो लाख दावे किए जाते हैं कि बिहार शराब मुक्त हो गया है लेकिन आए दिन कुछ ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आते हैं। जिससे सारे दावे झूठे साबित होते हैं नीतीश सरकार लाख दावे करती है कि बिहार में पूरी तरीके से शराबबंदी है। लेकिन यह शराबबंदी सिर्फ सरकारी दस्तावेजों तक सीमित रह जाती है। और आए दिन शराब बंदी के बावजूद ऐसी तस्वीर सामने आती हैं जो सारे दावों को हवा हवाई साबित कर देती हैं। शराबबंदी के बावजूद आ रहे केस बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शराबबंदी करना ड्रीम प्रोजेक्ट था और उन्होंने वह कर दिया है। लेकिन उसके बावजूद शराब बंदी के नाम पर आए दिन यहां पर कोई ना कोई कारनामा होता रहता है। एक ऐसा ही कारनामा और सामने आया है जहां एक शराब कारोबारी को पहले थाने में पकड़ कर लाया जाता है। और फिर उसको छोड़ दिया जाता है। गिरफ्तार करने के बाद बिना कार्रवाई दिया छोड़ मामला राघोपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर पंचायत का है, जहां एक युवक को दो बोतल शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया और फिर उसे बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया। पुलिस द्वारा लाख दावे किए जाते हैं, कि अगर कोई भी शराब से जुड़े व्यवसाय में लिप्त पाया जाता है। तो उसके ऊपर कठोर कार्रवाई होगी। लेकिन ऐसा कुछ करने के बावजूद पुलिसकर्मी भी इस काम में शराब माफिया का साथ देते हुए नजर आते हैं। वही जिस व्यक्ति को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था। और फिर छोड़ दिया गया। उस व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह सलाखों के पीछे दिखाई दे रहा है। वही आल्हा पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे वीडियो की भी जांच कराई जा रही है। अगर वीडियो सही पाया गया तो जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read