अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

चलती ट्रेन से बच्चे के साथ स्टेशन पर कूद पड़ी महिला, देखें फिर क्या हुआ

  चलती ट्रेन से बच्चे के साथ स्टेशन पर कूद पड़ी महिला, देखें फिर क्या हुआ बिहार मे चलती ट्रेन से महिला के कूदने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक महिला अपने परिवार के साथ जा रही थी।   आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रेन में यात्रा करते वक्त लापरवाही के कई वीडियो सामने आत

चलती ट्रेन से बच्चे के साथ स्टेशन पर कूद पड़ी महिला, देखें फिर क्या हुआ

Article Advertisement

  चलती ट्रेन से बच्चे के साथ स्टेशन पर कूद पड़ी महिला, देखें फिर क्या हुआ बिहार मे चलती ट्रेन से महिला के कूदने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक महिला अपने परिवार के साथ जा रही थी।   आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रेन में यात्रा करते वक्त लापरवाही के कई वीडियो सामने आते हैं।

Article Advertisement

कई बार लापरवाही के चलते लोगों की ट्रेन में फंस के जान भी चली जाती है। एक ऐसा ही मामला बिहार से सामने आया है। जहां बिहार के जमुई स्टेशन पर प्लेटफार्म में एक महिला चलती ट्रेन से अपने बच्चों को गोद में लेकर प्लेटफार्म पर कूद गई और इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन के नीचे आते-आते बच गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानिए क्या है पूरा मामला हो सकता था बड़ा हादसा कई बार हम देखते हैं रेलवे स्टेशन में जब ट्रेन चलने लगती है। तो लोग दौड़कर उसे पकड़ने की कोशिश करते हैं। और कई बार चलती ट्रेन से लोग उतरने की कोशिश करते हैं ऐसे में कई बार घटनाएं हो जाती हैं। पटरी और ट्रेन के बीच में फंस जाते हैं। ऐसे हादसों में लोगों की जान तक चली जाती है। ऐसा ही एक मामला बिहार के जमुई स्टेशन में देखने को मिला जहां एक परिवार ट्रेन से सफर करके जा रहा था। वही महिला अपने बच्चे को लेकर ट्रेन में चढ़ जाती है। बाकी परिवार के कुछ सदस्य ट्रेन में नहीं चढ़ पाते हैं। जब महिला ऐसा देखती है तो महिला अपने बच्चों को गोद में लेकर प्लेटफार्म की ओर उतरने की कोशिश करती है। लेकिन तब तक ट्रेन ने रफ्तार ले ली थी और ऐसे में महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन से नीचे गिर पड़ी।   चलती ट्रेन से कूद पड़ी महिला महिला परिवारवालों को ट्रेन में ना पाकर चलती ट्रेन से बच्चे को लेकर कूद गयी। स्टेशन पर यह दृश्य देख रहा हर कोई महिला को बचाने के लिए दौड़ा। परिवार और लोगों ने महिला को घसीट लिया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है यह वायरल वीडियो पूर्वा एक्सप्रेस का है।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read