अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

जदयू नेता के नाम माओवादियों ने फेंका पर्चा, लिखा-धान काटोगे तो परिवार सहित उड़ा दिए जाओगे

जदयू नेता के नाम माओवादियों ने फेंका पर्चा, लिखा-धान काटोगे तो परिवार सहित उड़ा दिए जाओगे   माओवादियों द्वारा फेंके गए पर्चे में धान काटने को लेकर मना किया गया है। साथ ही ट्रैक्टर को फूंकने तथा घर को उड़ा देने की भी धमकी दी गई है। गणेश प्रसाद, औरंगाबाद: बिहार के अति नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले

जदयू नेता के नाम माओवादियों ने फेंका पर्चा, लिखा-धान काटोगे तो परिवार सहित उड़ा दिए जाओगे

Article Advertisement

जदयू नेता के नाम माओवादियों ने फेंका पर्चा, लिखा-धान काटोगे तो परिवार सहित उड़ा दिए जाओगे   माओवादियों द्वारा फेंके गए पर्चे में धान काटने को लेकर मना किया गया है। साथ ही ट्रैक्टर को फूंकने तथा घर को उड़ा देने की भी धमकी दी गई है।

Article Advertisement

गणेश प्रसाद, औरंगाबाद: बिहार के अति नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले में केंद्रीय बलों द्वारा लगातार चलाए जा रहे ऑपरेशन से मांद में छिपे माओवादियों ने पोस्टरबाजी कर एक बार फिर सक्रियता दिखाई है। माओवादियों ने औरंगाबाद के देव थाना क्षेत्र में सरब बिगहा गांव में युवा नेता जदयू के देव प्रखंड अध्यक्ष के घर के पास उनके नाम से धमकी भरे पर्चें फेंके है, जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। खेती करने को लेकर हुई थी मारपीट इस पर्चेबाजी की घटना के बाद से इलाके में एक बार फिर से माओवादियों का खौफ नजर आ रहा है। हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची देव थाना की पुलिस ने पर्चे को बरामद कर मामले की छानबीन में जुट गई है। इस मामले को लेकर पीड़ित युवा जदयू के देव प्रखंड अध्यक्ष रूपेश कुमार उर्फ रूपेश चौधरी ने बताया कि वह बटाई पर खेती करते हैं। दो साल पहले बटाई पर खेती नहीं करने को लेकर मारपीट की गई थी। इसके बाद पांच दिन पहले भी मेरे बेटे के साथ मारपीट की गई। वहीं, सोमवार की सुबह धान नहीं काटे जाने को लेकर माओवादियों द्वारा पर्चे फेंककर उनके पूरे परिवार को जान मारने की धमकी दी गई है। ट्रैक्टर को फूंकने व घर को उड़ा देने की धमकी रूपेश ने बताया कि पर्चा उनके घर के पास ट्रैक्टर पर फेंका हुआ मिला है। पर्चे में धान काटने को लेकर मना किया गया है। साथ ही ट्रैक्टर को फूंकने तथा घर को उड़ा देने की भी धमकी दी गई है। उन्होंने आगे कहा कि पर्चेबाजी के बाद उनका पूरा परिवार दहशत में है। घटना को लेकर देव थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला खेती-बटाईदारी के विवाद का प्रतीत होता है। जदयू नेता का अपने गोतिया परिवार के साथ पूर्व से ही विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर पूर्व में दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई है। पर्चेबाजी का मामला भी इसी विवाद से जुड़ा हुआ लगता है।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read