अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Business

बिहार में 8 बारातियों की हादसे में गई जान, 2 गंभीर घायल; कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर

बिहार में 8 बारातियों की हादसे में गई जान, 2 गंभीर घायल; कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर बाराती हंसते-खेलते शादी समारोह से लौट रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए। बारातियों की कार सामने से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ गई। हादसे में 8 लोगों की जान चली गई और 2 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। आइए जानते हैं कि

बिहार में 8 बारातियों की हादसे में गई जान, 2 गंभीर घायल; कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर

Article Advertisement

बिहार में 8 बारातियों की हादसे में गई जान, 2 गंभीर घायल; कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर बाराती हंसते-खेलते शादी समारोह से लौट रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए। बारातियों की कार सामने से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ गई। हादसे में 8 लोगों की जान चली गई और 2 लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

Article Advertisement

आइए जानते हैं कि हादसा कब-कहां और कैसे हुआ‌? बिहार के कटिहार में नेशनल हाईवे- 31 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 8 लोगों की जान चली गई है। हादसा एसयूवी कार और ट्रैक्टर की टक्कर होने से हुआ। हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही SP वैभव शर्मा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। ट्रैक्टर की वजह से हादसा हुआ SP वैभव ने बताया कि हादसा पोठिया थाना क्षेत्र के दायरे में आने वाले चांदपुर हनुमान मंदिर के पास हुआ। घायलों को समेली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायलों से हुई पूछताछ के अनुसार, हादसा होने की वजह ट्रैक्टर का गलत साइड से खड़ा होना है। हादसे का शिकार हुए लोग सुपौल गांव के निवासी थे, जो एक शादी समारोह से लौट रहे थे, लेकिन नेशनल हाईवे पर उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। मक्के का ढेर देख बिगड़ा संतुलन SP वैभव के अनुसार, जिला पूर्णिया के सुपौल के ढिबरा बाजार बड़हर कोठी निवासी 10 लोग कुर्सेला के पास कोशकीपुर में बाराती बनकर गए थे। लौटते समय चांदपुर चौक के पास सड़क पर मक्के का ढेर लगा था, जिसे देखकर कार ड्राइवर ने बचने की कोशिश की तो कार का संतुलन बिगड़ गया। कार सामने खड़े मक्के से लदे ट्रैक्टर से भिड़ गई। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read