अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

Bihar Assembly में CM नीतीश की 3 महिला सदस्यों को फटकार, राबड़ी की ओर इशारा कर ये बोले

Bihar Assembly में CM नीतीश की 3 महिला सदस्यों को फटकार, राबड़ी की ओर इशारा कर ये बोले CM Nitish Kumar Slams Women MLC: सीएम नीतीश कुमार आज विधानपरिषद में विपक्ष के सवाल पर भड़क गए । इस दौरान उन्होंने राबड़ी देवी की ओर इशारा करते हुए कहा कि इनकी सरकार में महिला शिक्षा के लिए कुछ काम हुआ था क्या? सभी ज

Bihar Assembly में CM नीतीश की 3 महिला सदस्यों को फटकार, राबड़ी की ओर इशारा कर ये बोले

Article Advertisement

Bihar Assembly में CM नीतीश की 3 महिला सदस्यों को फटकार, राबड़ी की ओर इशारा कर ये बोले CM Nitish Kumar Slams Women MLC: सीएम नीतीश कुमार आज विधानपरिषद में विपक्ष के सवाल पर भड़क गए । इस दौरान उन्होंने राबड़ी देवी की ओर इशारा करते हुए कहा कि इनकी सरकार में महिला शिक्षा के लिए कुछ काम हुआ था क्या?

Article Advertisement

सभी जानते हैं। Bihar Assembly Session: बिहार के सीएम नीतीश कुमार बजट सत्र में एक बार फिर गुस्सा हो गए। उन्होंने विधानमंडल में आरजेडी की महिला एमएलसी को फटकार लगाते हुए कहा कि पहले तो महिलाओं को पढ़ाया ही नहीं जाता था, महिलाओं की पढ़ाई को लेकर सारा काम मेरी सरकार में हुआ है। पहले की सरकारों में पढ़ाई ही नहीं होती थी। बता दें कि सीएम आज जैसे ही विधानसभा पहुंचे, विपक्षी पार्टियों के विधायक हंगामा करने लगे। विपक्ष के हंगामा करने पर नीतीश भड़क गए और वहां से निकलकर विधानपरिषद् में चले गए। विधानपरिषद में भी विपक्ष हंगामा करने लगा। यहां विपक्ष के सदस्य ने शिक्षा से जुड़ा सवाल पूछा। जिसके बाद नीतीश कुमार खड़े हुए विपक्ष पर जमकर बरसे। इन लोगों ने बनाया, इसलिए बोल रही हो विधान परिषद में खड़े होकर नीतीश ने विपक्ष की 3 महिला सदस्यों को फटकार लगाई। सीएम ने कहा कि तुम लोग कुछ नहीं जानती हो? इन लोगों ने बना दिया है। इसलिए बोल रही हो। आरजेडी की सरकार ने शिक्षा के लिए क्या किया? महिलाओं के लिए सरकार ने क्या किया? पहले महिलाएं कहां पढ़ती थी। प्रारभिंक शिक्षा में कुछ पढ़ती थी, उसके बाद पढ़ना छोड़ देती थी। इस दौरान सीएम ने पूर्व सीएम राबड़ी देवी की ओर इशारा करते हुए कहा कि इनके हजबैंड जब टूट गए तो राबड़ी को सीएम बनाया। इन्होंने महिलाओं के लिए अब तक क्या किया? महिलाओं के लिए आज तक जो भी काम हुए, वो हमारी सरकार में हुए हैं। तेजस्वी पर भी हुए थे गुस्सा इससे पहले सीएम विधानसभा में तेजस्वी यादव से भिड़ गए थे। सीएम बजट पर चर्चा के दौरान संबोधन दे रहे थे। इस दौरान तेजस्वी यादव के टोकने पर सीएम गुस्सा हो गए। उन्होंने कहा कि तुम्हारे पिता सबसे पहले हमारे कारण ही सीएम बने थे। उनके बयान के बाद तेजस्वी ने पलटवार करते हुए कहा कि आप भी मेरी वजह से दो बार सीएम बने।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read