अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

‘गुंडों के इशारों पर…’, पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, तेजस्वी यादव को दी ये नसीहत

‘गुंडों के इशारों पर…’, पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, तेजस्वी यादव को दी ये नसीहत पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस सरकार नहीं, गुंडों के इशारों पर चल रही है। न्यायपालिका पर ठीकरा फोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने राजद नेता

‘गुंडों के इशारों पर…’, पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, तेजस्वी यादव को दी ये नसीहत

Article Advertisement

‘गुंडों के इशारों पर…’, पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, तेजस्वी यादव को दी ये नसीहत पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस सरकार नहीं, गुंडों के इशारों पर चल रही है।

Article Advertisement

न्यायपालिका पर ठीकरा फोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव को भी बड़ी सलाह दे डाली। विस्तार से मामले के बारे में जानते हैं। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने बेगूसराय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा। यादव ने कहा कि बिहार में जेल से निकलकर अपराधी टिकट लेकर चुनाव लड़ने की होड़ में हैं। पुलिस निर्दोष लोगों को धमका रही है और अपराध को बढ़ावा दे रही है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को लेकर उन्होंने कहा कि वे कुछ नहीं जानते। सिर्फ और सिर्फ न्यायालय पर ठीकरा फोड़ते हैं। बंगाल में स्थिति सामान्य है, BJP का काम हिंदू-मुसलमान करके वोट बैंक बनाना है। नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक पीएम रहे, तब हिंदू खतरे में नहीं था। बीजेपी से पूछा ये सवाल यादव ने कहा कि BJP की 11 साल से सरकार है, क्या आज बंगाल में हिंदू खतरे में हैं? पप्पू यादव ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव को बड़ी नसीहत दी। उन्होंने कहा कि अपराधियों से अपनी पार्टी को दूर रखें, माफिया, लुटेरे और वसूली करने वाले गुंडों को लोकसभा-विधानसभा चुनाव टिकट देंगे, तो जनता साथ नहीं देगी। गुजरात और महाराष्ट्र में बिहार के लोगों को चुन-चुनकर मारा गया।   मोदी के बिहार दौरे पर उठाए सवाल उन्होंने पीएम मोदी के बिहार दौरे पर सवाल उठाए। यादव ने कहा कि पीएम ने कई जिलों से वादे किए, अब तक योजनाएं नहीं लागू हो पाईं, इनका मकसद सिर्फ चुनाव में चेहरा दिखाना है। बिहार में माफिया सक्रिय हो चुके हैं, सरकार भी इनके साथ मिली है। उन्होंने इशारों-इशारों में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधा। यादव ने कहा कि आज बिहार में कुशवाहा समाज के एक व्यक्ति की हत्या हुई है और वे खामोश हैं। कल तक वे कुशवाहा समाज के लिए जान देने को तैयार थे। बेगूसराय में डॉक्टर के क्लीनिक पर सफाईकर्मियों के साथ गोलीबारी मामले में यादव ने कहा कि बिहार में पुलिस गुंडों के इशारे पर चल रही है, न कि सरकार के इशारे पर।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read