अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

बिहार विधानसभा में विपक्ष के हंगामे पर नीतीश ने क्यों बजाई ताली? कहा- मैं कार्रवाई करूंगा…

बिहार विधानसभा में विपक्ष के हंगामे पर नीतीश ने क्यों बजाई ताली? कहा- मैं कार्रवाई करूंगा… बिहार विधानसभा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। विपक्ष के हंगामे पर CM नीतीश कुमार भी ताली बजाने लगे। इसके अलावा नीतीश ने विपक्षियों को दो टूक शब्दों में लिखित शिकायत देने की बात कही है। बिहार विधानसभा के बजट सत

बिहार विधानसभा में विपक्ष के हंगामे पर नीतीश ने क्यों बजाई ताली? कहा- मैं कार्रवाई करूंगा…

Article Advertisement

बिहार विधानसभा में विपक्ष के हंगामे पर नीतीश ने क्यों बजाई ताली? कहा- मैं कार्रवाई करूंगा… बिहार विधानसभा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। विपक्ष के हंगामे पर CM नीतीश कुमार भी ताली बजाने लगे। इसके अलावा नीतीश ने विपक्षियों को दो टूक शब्दों में लिखित शिकायत देने की बात कही है।

Article Advertisement

बिहार विधानसभा के बजट सत्र में विपक्ष का हंगामा देखने को मिल रहा है। बिहार में बढ़ते अपराध के खिलाफ विपक्षी दल जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रिएक्शन ने सभी को हैरान कर दिया है। विपक्ष के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए नीतीश खुद भी ताली बजाने लगे। इसी के साथ नीतीश ने विपक्षी दलों को सारी शिकायतें लिखित में देने की बात कही है। नीतीश ने बजाई ताली बिहार विधानसभा में विपक्षी पार्टी के कई विधायक मेज थपथपाकर और ताली बजाकर प्रदर्शन कर रहे थे। ऐसे में नीतीश कुमार भी उन्हें देखकर ताली बजाने लगे। वहीं विपक्षी विधायकों के विरोध प्रदर्शन में हस्तक्षेप करते हुए नीतीश ने लिखित शिकायत देने की बात कही। विधायकों से क्या कहा? विधानसभा सत्र के दौरान नीतीश कुमार ने विपक्ष की तरफ इशारा किया और कहा कि अगर आप लोगों को कोई शिकायत है या कोई काम है, तो अपनी शिकायतें मुझे लिखित रूप से दें। मैं भरोसा दिलाता हूं कि सभी की शिकायतों पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि विपक्ष ने नीतीश की एक नहीं सुनी और अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा।   नीतीश ने क्या कहा? बता दें कि विपक्ष शिक्षा के मुद्दे पर हंगामा कर रहा था। तभी कई विपक्षी सांसद वेल में पहुंच गए और रिपोर्टर टेबल को पीटना शुरू कर दिया। विधायकों ने मिलकर टेबल पलटने की भी कोशिश की, जिसे देखकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी भड़क गए। विपक्ष को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप मेरी खूब बुराई करिए, मैं ताली बजाऊंगा। मगर काम को होने दीजिए। अगर कोई बात है तो लिखकर दीजिए, कार्रवाई की जाएगी।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read