कोऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन बने तेजस्वी यादव, बिहार महागठबंधन की बैठक में ये हुए फैसले बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है।
Crime
कोऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन बने तेजस्वी यादव, बिहार महागठबंधन की बैठक में ये हुए फैसले
कोऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन बने तेजस्वी यादव, बिहार महागठबंधन की बैठक में ये हुए फैसले बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस बीच पटना में महागठबंधन की बैठक हुई, जिसमें अहम फैसले लिए गए।

Article Advertisement
Article Advertisement
इस बीच पटना में महागठबंधन की बैठक हुई, जिसमें अहम फैसले लिए गए।
बिहार की राजधानी पटना में विधानसभा चुनाव को लेकर महाठबंधन की बैठक हुई।
इसके बाद गठबंधन के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी।
इस मीटिंग में रणनीति, मुद्दे, सीट शेयरिंग और चुनाव प्रचार समेत गठबंधन में सामंजस्य बिठाने के लिए कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाई गई है।
तेजस्वी यादव इस कमेटी के चेयरमैन होंगे और गठबंधन की सभी पार्टियों के सदस्य भी शामिल होंगे।
एक इंजन भ्रष्टाचार तो दूसरा अपराध का : तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस खटारा सरकार से बिहार के लोगों में गुस्सा है।
पलायन, गरीबी, बेरोजगारी, अपराध में बिहार नंबर वन है।
राज्य में अपराधी बेलगाम हैं और कानून नाम की कोई चीज नहीं है।
लॉ एंड ऑर्डर डिसऑर्डर हो गया है।
इसके लिए नीतीश कुमार अकेले दोषी नहीं हैं, वो तो अचेतावस्था में हैं, BJP भी बराबर की दोषी है।
एक इंजन भ्रष्टाचार तो दूसरा अपराध का है।
सीएम फेस पर बोले तेजस्वी- थोड़ा इंतजार का मजा लीजिए तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में 20 साल में कोई काम नहीं हुआ।
मोदी सरकार से सवाल है कि उन्होंने 11 साल में बिहार और गुजरात को क्या-क्या दिया?
12-13 सालों में बिहार को स्थिर सरकार नहीं मिली।
इस बार गरीब और जनता की सरकार बनाएंगे।
महागठबंधन के सभी साथी मिलकर जनता की सरकार बनाएंगे।
तेजस्वी सीएम फेस पर कहा कि थोड़ा इंतजार का मजा लीजिए।
---विज्ञापन--- कांग्रेस ने भी सीएम फेस पर नहीं तोड़ी चुप्पी बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि यूनिटी और क्लियरिटी के साथ इंडिया गठबंधन बिहार में चुनाव लड़ेगा।
किसी को मुद्दों से भटकने नहीं देंगे।
इस मीटिंग में 2025 की रणनीति पर चर्चा हुई है।
जनता के बीच यूनाइटेड होकर जाएंगे।
आगामी चुनाव को लेकर INDIA गठबंधन की कोर्डिनेशन कमेटी बनाई गई है, जिसका नेतृत्व तेजस्वी यादव करेंगे।
हालांकि, उन्होंने सीएम फेस पर पत्ते नहीं खोले।
मुकेश सहनी का ऐलान- इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि एनडीए के लोग झूठ फैलाते हैं।
हमलोग एकजुट हैं।
वीआईपी पार्टी महागठबंधन के साथ इन्टैक्ट है।
INDIA गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे और सरकार बनाएंगे।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
फरीदाबाद में पार्किंग विवाद बना हत्या की वजह, पूर्व टेक महिंद्रा अधिकारी की हत्या के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
समस्तीपुर में पुजारी की हत्या से मचा हड़कंप, फोन कर घर से बुलाया और दाग दीं तीन गोलियां; NH-28 पर ग्रामीणों का भारी हंगामा

Crime
पटना के मनेर में बड़ा पुलिस एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपी ढेर; थानेदार भी घायल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
