Crime
बिहार में 6 कांवड़ियों की मौत, गुस्साए श्रद्धालुओं ने फूंकी पुलिस की गाड़ी; पढ़ें बांका में हुए हादसे की कहानी
Published: 19/10/2024, 3:39:49 pm•23 views•Seemanchal Live
बिहार में 6 कांवड़ियों की मौत, गुस्साए श्रद्धालुओं ने फूंकी पुलिस की गाड़ी; पढ़ें बांका में हुए हादसे की कहानी बिहार के बांका जिले में कांवड़ियों के जत्थे को स्कोर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है। वहीं हादसे से आक्रोशित लोगों के गुस्से का सामना पुलिस को करना पड़ा। उनके हमले में

बिहार में 6 कांवड़ियों की मौत, गुस्साए श्रद्धालुओं ने फूंकी पुलिस की गाड़ी; पढ़ें बांका में हुए हादसे की कहानी बिहार के बांका जिले में कांवड़ियों के जत्थे को स्कोर्पियो ने टक्कर मार दी।
हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है।
वहीं हादसे से आक्रोशित लोगों के गुस्से का सामना पुलिस को करना पड़ा।
उनके हमले में एक पुलिस वाला घायल हुआ है।
Bihar Banka Kanwariyas Accident Update: बिहार के बांका में बीते दिन हुए कांवड़ियों के झुंड में एक तेज रफ्तार स्कोर्पियो घुस गई।
कार ने कांवड़ियों को कुचल दिया और फिर ड्राइवर कार लेकर फरार हो गया।
राहगीरों ने घायल कांवड़ियों को अस्पताल पहुंचाया।
4 कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
वहीं 2 कांवड़ियों ने आज सुबह अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा।
इसके साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या 6 हो गई।
वहीं हादसे में करीब 10 कांवड़िये घायल भी हुए।
बांका SDM अविनाश कुमार और SDPO बिपिन बिहारी ने हादसे की पुष्टि की, लेकिन आज सुबह पुलिस को कांवड़ियों के गुस्से का सामना करना पड़ा।
कावंड़िये आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने पुलिस वाहन में तोड़-फोड़ करते हुए आग लगा दी।
बताया जा रहा है कि कांवड़ियों का झुंड सुल्तानगंज से गंगा जल लेकर जस्त गौर नाथ महादेव मंदिर जा रहा था।
हादसे में मरने वालों में 4 महिलाएं भी शामिल बांका के सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) अविनाश कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान अमरपुर के गांव रामचंद्रपुर इटहरी निवासी 50 वर्षीय राम चरण तांती, गौतम यादव की पत्नी पुतुल देवी, रजौन के मोहनपुर गांव के अर्जुन यादव की पत्नी 50 वर्षीय ललिता देवी, अरुण पासवान की पत्नी 45 वर्षीय चुन्नी देवी, दिनेश यादव की पत्नी 45 वर्षीय सुमित्रा देवी और शोभानपुर गांव निवासी सहदेव यादव की बेटी 17 वर्षीय लक्खी कुमारी के रूप में हुई।
3 महिलाओं और एक व्यक्ति की मौत मौके पर हो गई थी।
लक्खी कुमारी और पुतुल देवी ने मायागंज अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा।
हादसे में करीब 10 लोग घायल भी हुए हैं, जिनका उपचार चल रहा है।
छहों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
हादसे के आरोपी स्कोर्पियो ड्राइवर को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे कांवड़ियों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
उनके गुस्से का सामना पुलिस को करना पड़ा।
करीब 400 लोगों का जत्था जा रहा था मंदिर बांका के SDPO बिपिन बिहारी ने बताया कि हादसा बांका जिले में शंभूगंज इंग्लिश मोड़ पथ पर नगरडीह मोड़ के पास शुक्रवार की रात करीब 8 बजे हुआ था।
हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन लोग भड़क गए।
आक्रोशित लोगों के हमले में दारोगा बबन मांझी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अमरपुर और रजौन थाना क्षेत्र के लोगों का जत्था जेठौरनाथ मंदिर जल अर्पित करने जा रहा था।
रजौन थाना के चिलकावप डुमरिया गांव के दिलीप शर्मा ने करीब 400 लोगों के सुल्तानगंज से जेठौरनाथ जाने की सूचना दी थी।
लोग रथ लेकर पैदल नाचते-गाते झूमते हुए जेठौरनाथ मंदिर जा रहे थे और जत्थे का ठहराव रात में भरको गांव में था, लेकिन नगरडीह के मोड़ पर पहुंचते ही हादसे का शिकार हो गए।
अनियंत्रित स्कोर्पियो को देखकर श्रद्धालुओं में अफरा तफरी मच गई थी।
What do you think?
Leave a Comment
Related News
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views



